बिग बॉस 12 का दूसरा दिन भी भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत के नाम रहा। घर में परवरिश शब्द को लेकर हो रही खान सिस्टर्स (सबा और सोमी) और श्रीसंत के बीच की लड़ाई खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। ऐसे में आज रात घर में और भी ज्यादा ड्रामा देखने को मिलेगा...
आज रात 19 सितंबर को शो का तीसरा दिन होगा जिसमें पहले दिन तो घर में अनूप जलोटा और जसलीन के रिश्ते पर ही सभी कंटेस्टेंट्स कन्फ्यूज रहे थे तो वहीं दूसरे दिन श्रीसंत और खान सिस्टर्स में जंग छिड़ गई जिसकी वजह से श्रीसंत घर छोड़कर जाने पर मजबूर हो गए हैं।
दरअसल, श्रीसंत ने खान सिस्टर्स पर परवरिश शब्द को लेकर हमला बोल दिया था जिसके बाद से दोनों के बीच घमासान मचा हुआ है। हालांकि खान सिस्टर्स ने भी श्रीसंत को खूब खरी खोटी सुनाई। बता दें कि श्रीसंत ने अपने शब्द वापस लेते हुए माफी भी मांगी थी। लेकिन खान सिस्टर्स चुप होने का नाम ही नहीं ले रही हैं।
माफी मांगने के बाद भी सोमी और सबा लगातार श्रीसंत पर कमेंट्स कसे जा रही हैं जिससे तंग आकर श्रीसंत घर से भागने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, इस पूरे मामले पर घरवाले श्रीसंत को ही समझा रहे हैं कि वे ऐसा ना करें। लेकिन श्रीसंत पर घरवालों की बातों का कोई असर नहीं हो रहा है।
बता दें कि सोमी घर में यह कहती दिखाई दे रही हैं कि उनको घर में जहर बोला गया है। लेकिन ये तो आज रात पता चलेगा कि किसने खान सिस्टर्स को जहर बताया है। इससे पहले श्रीसंत के घर में पहला टास्क बीबी प्रेस कांफ्रेंस में अच्छे से भूमिका ना निभाने के चलते टास्क रद्द कर दिया था जिसके बाद से घरवाले श्रीसंत पर चढ़ गए थे। बिग बॉस 12 की पल-पल की खबरों के लिए जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ....