फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss Ott: अपनी लेडी लव दिव्या अग्रवाल को देंगे वरुण सूद सरप्राइज, संडे के वार में मचेगा धमाल

Sun, 12 Sep 2021 04:16 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 12 Sep 2021 04:16 PM IST
विज्ञापन
bigg boss ott varun sood give surprise to girlfriend divya agarwal he is all set to enter the show  in sunday ka vaar
वरुण सूद - फोटो : Instagram

बिग बॉस ओटीटी बीतते हफ्ते के साथ और भी दिलचस्प होता जा रहा है। घर में लगातार कंटेस्टेंस्ट्स के रिश्ते बनते बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। संडे के वार में एक और कंटेस्टेंट इस घर से बेघर हो जाएगा, जिसके बाद घर में मौजूद सभी सितारे आपस में फिनाले के लिए भिड़ते हुए नजर आएंगे। इस सीजन की जहां जोड़ियों में शमिता और राकेश को पसंद किया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ दिव्या शुरू से ही घर में एक ऐसी सदस्य रही हैं जिनका कोई कनेक्शन नहीं बना है। हालांकि बीच में उनका और जीशान का साथ था लेकिन प्रतीक से हुए झगड़े के बाद जीशान को घर से बेघर कर दिया था गया।



दिव्या को मिलेगा सरप्राइज

इस सीजन में बार-बार ये देखा गया कि शो के मेजबान करण से लेकर सभी कंटेस्टेंट तक के निशाने पर दिव्या अग्रवाल रहीं। घर में अकेले होने के बावजूद भी कभी भी उन्होंने हार नहीं मानी और बिग बॉस में सभी टास्क को बड़ी मजबूती के साथ पसंद किया। शायद यही वजह है कि ये शो देखने वाले दर्शक दिव्या अग्रवाल को वोट्स के साथ-साथ खूब प्यार दे रहे हैं और अब वो फिनाले में जीत के काफी करीब पहुंच चुकी हैं। अब बिग बॉस भी दिव्या अग्रवाल को सरप्राइज देने के लिए तैयार हैं।

bigg boss ott varun sood give surprise to girlfriend divya agarwal he is all set to enter the show  in sunday ka vaar
वरुण सूद - फोटो : Instagram

शो में नजर आएंगे वरुण सूद

एस ऑफ स्पेस से शुरू हुई दिव्या और वरुण सूद के प्यार की कहानी उनके प्रशंसकों को काफी पसंद है। जहां दिव्या घर में लड़ रही थीं तो वही वरुण सूद लगातार बाहर अपनी लेडी लव का ट्विटर पर समर्थन करते हुए नजर आ रहे थे। लेकिन अब वरुण सूद ‘संडे के वार’ यानी की आज करण जौहर के साथ सिर्फ मंच ही साझा करते हुए नजर नहीं आएंगे बल्कि उनकी हिम्मत बढ़ाने के लिए वो घर के अंदर भी एंट्री ले सकते हैं।

bigg boss ott varun sood give surprise to girlfriend divya agarwal he is all set to enter the show  in sunday ka vaar
वरुण सूद - फोटो : Instagram

वरुण के साथ होंगे ये सितारे  

वैसे वरुण सूद अकेले नहीं हैं जो बिग बॉस के घर में अकेले शिरकत करेंगे बल्कि उनके साथ सिंगर नेहा कक्कड़, टोनी कक्कड़, रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी सहित कई कलाकार करण जौहर के साथ ‘संडे के वार’ में मंच साझा करते हुए नजर आएंगे और अपने-अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का प्रोत्साहन बढ़ाने के साथ-साथ कुछ घर वालों की क्लास भी लगाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss ott varun sood give surprise to girlfriend divya agarwal he is all set to enter the show  in sunday ka vaar
वरुण सूद - फोटो : Instagram
दिव्या ने जताई थी इच्छा
 

बता दें कि जब बिग बॉस ओटीटी में दिव्या अग्रवाल की एंट्री हो रही थी तो उन्होंने स्टेज पर करण जौहर के सामने अपनी इच्छा व्यक्त करते हुए कहा था कि वो चाहती हैं कि फैमिली वीक में उनके घर से वरुण सूद आएं। कई बार शो में दिव्या को वरुण को याद करते हुए भी देखा गया है। ऐसे में वरुण सूद का इस घर में आकर दिव्या का हौंसला बढ़ाना उनके लिए सबसे बड़ा सरप्राइज हो सकता है।

विज्ञापन
bigg boss ott varun sood give surprise to girlfriend divya agarwal he is all set to enter the show  in sunday ka vaar
प्रतीक सहजपाल, दिव्या अग्रवाल - फोटो : Instagram

प्रतीक से रहा शुरू से झगड़ा

दिव्या अग्रवाल का इस घर में अक्सर कंटेस्टेंट से झगड़ा देखने को मिलता है। शमिता शेट्टी से लंबे झगड़े के बाद दिव्या अग्रवाल उनसे बातचीत करती हुईं नजर आईं और मामले को सुलझाती दिखीं तो वही दूसरी तरफ दिव्या अग्रवाल जबसे इस घर में आईं हैं उनके और प्रतीक के बीच दर्शकों को हमेशा झगड़ा देखने को मिलता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed