{"_id":"6140e6978ebc3ebd6d797070","slug":"bigg-boss-ott-shamita-shetty-stuck-for-discrimination-on-feminism-apologizes-for-not-supporting-divya-agarwal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss OTT: फेमनिज्म पर भेदभाव को लेकर फंसीं शमिता शेट्टी, दिव्या अग्रवाल का सपोर्ट ना करने पर मांगी माफी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss OTT: फेमनिज्म पर भेदभाव को लेकर फंसीं शमिता शेट्टी, दिव्या अग्रवाल का सपोर्ट ना करने पर मांगी माफी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शमिता शेट्टी और दिव्या अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस का ओटीटी वर्जन वाला यह सीजन इस हफ्ते खत्म होने वाला है। शो के इन आखिरी दिनों में हर सदस्य दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। बिग बॉस का घर हमेशा से ही विवादों में रहा है। यहां अक्सर कंटेस्टेंट दोस्त से दुश्मन बनकर भिड़ जाते हैं। वहीं कई बार दुश्मन भी अच्छे दोस्त बन जाते हैं। इन दिनों बिग बॉस ओटीटी भी अपनी ऐसे ही लड़ाई झगड़ों और आरोपों को लेकर चर्चा में है। इसी बीच शो में हर साल की इस साल की तरह इस साल भी मीडिया को घर अंदर रह रहे लोगों से सवाल-जवाब करने का मौका मिला।
इस दौरान कई लोगों ने अपने सवाल पूछे। सवाल- जवाब के बीच मीडिया ने घर के पुराने मुद्दे की उठाए। इसी क्रम में मीडिया ने शमिता शेट्टी पर फेमनिज्म को लेकर निशाना साधा। दरअसल, बीते दिनों मूस जट्टाना ने दिव्या पर आरोप लगाया था कि वह सबके कनेक्शन में यहां वहां मुंह मारती रहती हैं। इस पर शमिता की खामोशी पर सवाल उठाते हुए एक मीडिया कर्मचारी कहा कि जब दिव्या नेहा के खिलाफ गलत बोल रहीं थी तब तो आप फेमनिज्म का बढ़ा सपोर्ट कर रही थीं। लेकिन जब मूस दिव्या को अपशब्द कह रहीं था तब आपका फेमनिज्म कहां चला गया?
2 of 5
शमिता शेट्टी और दिव्या अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
इस सवाल का जवाब देते हुए शमिता कहती है कि जूस की लड़ाई के बीच कोई भी आता है तो उसका एक अलग ही रूप देखने को मिलता है। ऐसे में मैं इस मैटर के बीच में पड़ना नहीं चाहती थी। हालांकि, इस शमिता कहती है कि वह इस बात के सॉरी फील कर रही हैं कि उन्होंने उस समय दिव्या का साथ नहीं दिया। उन्होंने बताया कि उस समय दिव्या के लिए उनका फीलिंग थोड़ी मिली-जुली थी।
3 of 5
शमिता शेट्टी और दिव्या अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान मीडिया ने नेहा भसीन का ‘गंदी चड्डी’ का मुद्दा उठाते हुए दिव्या अग्रवाल पर भी निशाना साधा। नेहा भसीन ने पहले निशांत पर सवाल उठाते हुए कहा कि वो जब मीडिया इस बारे में बात कर रही थीं तो वो हंस रहे हैं जो उनके लिए बहुत ही अजीब था। इस बीच ही दिव्या ने आकर नेहा को बोला दूसरों की चड्डी पर बात करते हो तो ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शमिता की मां सुनंदा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया के अलावा हर बार की तरह इस बार भी घरवालों को परिवार वालों से मिलने का मोका मिला। इस दौरान दिव्या के बॉयफ्रेंड वरुण सूद, नेहा भसीन की बहन राशि भसीन, प्रतीक की बहन प्रेरणा, राकेश की भतीजी ईशा और शमिता शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी मेहमान बनकर पहुंचे थे।
विज्ञापन
5 of 5
शमिता शेट्टी और दिव्या अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
आखिरी हफ्ते में फिनाले की इस रेस में बॉलीवुड अभिनेत्री शमिता शेट्टी, सिंगर नेहा भसीन, प्रतीक सेहजपाल, दिव्या अग्रवाल और निशांत भट्ट शामिल हैं। इस शो को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। इसमें लगातार होते ट्विस्ट एंड टर्न दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।