फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg boss ott: घर में दिखा नेहा भसीन और प्रतीक सहजपाल का रोमांटिक अंदाज, बोली- घर जाकर पड़ेगी खूब डांट

Sun, 29 Aug 2021 01:55 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 29 Aug 2021 01:55 PM IST
विज्ञापन
Bigg boss ott prateek sehajpal and neha bhasin get cosy in the house divya aggarwal said world is watching
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot

बिग बॉस ओटीटी के इस सीजन में लगातार ड्रामा देखने को मिल रहा है। जबसे ये शो शुरू हुआ है तबसे अब तक लगातार शो में लड़ाई और झगड़ा ही देखने को मिल रहा था, लेकिन अब घर में रोमांस की शुरुआत हो चुकी है। हाल ही में हमने बिग बॉस के घर में शमिता शेट्टी और राकेश बापट के बीच एक स्ट्रॉंग बॉन्ड देखा था। इन दोनों के बाद अब एक और कपल है जिसके रोमांस की चर्चा बिग बॉस के घर में हो रही है और ये जोड़ी है नेहा भसीन और प्रतीक सहजपाल की, जिनका कनेक्शन जुड़ने के बाद अब घर में रोमांस देखने को मिल रहा है।



प्रतीक संग बढ़ रही हैं नेहा की नजदीकी

प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन के बीच घर में लव एंगल की खूब चर्चा हो रही है। इन दोनों का रोमांस घर में खूब सुर्खियां बटोर रहा है। कई घरवालों तक ने तो ये तक कह दिया कि नेहा भसीन को प्रतीक सहजपाल से प्यार हो गया है। नेहा भसीन और प्रतीक जबसे एक-दूसरे के कनेक्शन बने हैं ये दोनों एक-दूसरे के साथ काफी समय बिता रहे हैं। यहां तक कि नेहा प्रतीक को घर में सुरों का ज्ञान देती हुईं भी नजर आईं।

Bigg boss ott prateek sehajpal and neha bhasin get cosy in the house divya aggarwal said world is watching
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot

बिग बॉस ने दिया खास टास्क

हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी बिग बॉस ने घर वालों को एक टास्क दिया। इस टास्क में घर मे मौजूद सभी लड़कों को अपनी पार्टनर के लिए कुछ स्पेशल करते हुए उन्हें अच्छा फील करवाना था। टास्क में लड़कों को अपने कनेक्शन को खूब पैंपर करना था। इस टास्क की पूरी लाइमलाइट प्रतीक सहजपाल और उनकी पार्टनर नेहा भसीन ने लूट ली।

Bigg boss ott prateek sehajpal and neha bhasin get cosy in the house divya aggarwal said world is watching
नेहा भसीन, प्रतीक सहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों का दिखा रोमांटिक अंदाज

इस टास्क के दौरान ये दोनों एक-दूसरे के साथ साफ तौर पर रोमांटिक होते हुए नजर आए। इस टास्क में पहले तो प्रतीक सहजपाल नेहा भसीन को लिपस्टिक लगाते और उनका मेकओवर करते हुए दिखे। मेकअप के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब भी दिखे। इसके बाद प्रतीक सहजपाल ने नेहा भसीन को शोल्डर मसाज और हेड मसाज दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss ott prateek sehajpal and neha bhasin get cosy in the house divya aggarwal said world is watching
प्रतीक सहजपाल, दिव्या अग्रवाल - फोटो : Instagram

दिव्या ने दुनिया देख रही है

टास्क के दौरान नेहा भसीन प्रतीक सहजपाल से फ्लर्ट करती हुईं भी नजर आईं। नेहा भसीन और प्रतीक की करीबी देखकर दिव्या अग्रवाल ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘आप लोग इस बात का ध्यान रखें कि दुनिया वाले देख रहे हैं और आप बिग बॉस के घर में हैं। जब प्रतीक ने नेहा को मसाज दी तो नेहा ये कहती हुईं भी नजर आईं कि बिग बॉस के घर में उनका ये सबसे बेहतरीन दिन है।

विज्ञापन
Bigg boss ott prateek sehajpal and neha bhasin get cosy in the house divya aggarwal said world is watching
प्रतीक सहजपाल, नेहा भसीन - फोटो : सोशल मीडिया

नेहा ने कहा घर जाकर पड़ेगी डांट

प्रतीक से फ्लर्ट करते हुए नेहा भसीन ये कहती हुईं दिखीं कि इसके बाद जब भी वो घर जाएंगी तो उन्हें बहुत डांट पड़ने वाली है। इस पर प्रतीक ने जवाब देते हुए कहा उनकी मम्मी भी उन्हें घर जाकर बहुत डांटने वाली हैं और कहेंगी कि मां का लाड़ला बिगड़ गया। शो में नेहा अक्सर प्रतीक के आसपास नजर आती हैं और अब तो प्रतीक पर भी नेहा का बुखार चढ़ने लगा है। ऐसे में दिव्या अग्रवाल से लेकर अक्षरा सिंह तक हर कोई इन दोनों के रोमांस की घर में चर्चा करते हुए नजर आ रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed