फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खतरों के खिलाड़ी 11: विशाल आदित्य सिंह और सना मकबूल के डिनर डेट पर श्वेता तिवारी ने दी प्रतिक्रिया, कहा-आज कल ये बच्चे....

Sun, 29 Aug 2021 09:08 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 29 Aug 2021 09:08 AM IST
विज्ञापन
khatron ke khiladi 11 shweta tiwari reacts on vishal aditya singh and sana makbul dinner date know details
विशाल आदित्य सिंह - फोटो : Instagram

खतरों के खिलाड़ी सीजन में साथ नजर आए सना मकबूल और विशाल आदित्य सिंह जबसे डिनर डेट पर स्पॉट हुए हैं तबसे ही लगातार इन दोनों के एक-दूसरे को डेट करने की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में ये दोनों मुंबई के एक रेस्तरां में साथ नजर आए थे, जहां पपराजी ने डिनर के बाद इन दोनों को अपने कैमरे में कैप्चर किया। इसी दौरान ने फोटोग्राफर ने विशाल से पूछा ‘शादी कब हो रही है’? इस बात का जवाब देते हुए विशाल ने कहा, ‘शादी थोड़ी होगी? निकाह होगा। लड़की तो देखो पागल हो क्या यार।



श्वेता तिवारी ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

खतरों के खिलाड़ी 11 में विशाल आदित्य सिंह का हर किसी के साथ एक बहुत अच्छा बॉन्ड था, लेकिन अगर उनका सबसे अच्छा किसी के साथ बॉन्ड था तो वो हैं श्वेता तिवारी। शो की शूटिंग के दौरान अक्सर हमने विशाल आदित्य सिंह और श्वेता तिवारी की कई तस्वीरें देखी। ऐसे में जब श्वेता तिवारी मीडिया के सामने आईं तो उनसे इन दोनों की इस डिनर डेट के बारे में पूछा गया। बता दें कि शो में प्यार से विशाल श्वेता को मां बुलाते थे। श्वेता ने इन दोनों की डिनर डेट पर मजेदार जवाब दिया।

khatron ke khiladi 11 shweta tiwari reacts on vishal aditya singh and sana makbul dinner date know details
विशाल आदित्य सिंह - फोटो : Instagram

श्वेता तिवारी ने कहा ये आज कल के बच्चे

विशाल से एक अच्छा बॉन्ड साझा करने वाली श्वेता सिंह ने इन दोनों के डिनर डेट पर जवाब देते हुआ कहा, ‘क्या कहूं? उसे लड़की मिल गयी तो मिल गयी’। आगे उन्होंने कहा, ‘आज कल के बच्चे मां बाप से पूछकर कुछ नहीं करते’। बता दें कि विशाल आदित्य सिंह ने इससे पहले सना के साथ एक तस्वीर साझा की थी जिस पर निक्की तंबोली ने कमेन्ट करते हुए लिखा था, ‘लव इज इन द एयर’।

khatron ke khiladi 11 shweta tiwari reacts on vishal aditya singh and sana makbul dinner date know details
विशाल आदित्य सिंह - फोटो : Instagram

लिंकअप की खबर पर विशाल नें दिया था ये जवाब

विशाल आदित्य सिंह और सना मकबूल की तस्वीर सामने आने के बाद इन दोनों के लिंकअप की खबर मीडिया  के सामने आई थी। जिसके बाद जब विशाल आदित्य सिंह से इसपर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ‘सना मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं और मैं दुनिया को यही कहना चाहता हूं, दुनिया वालों जलों मत, एक लड़का और एक लड़की अच्छे दोस्त हो सकते हैं। जरूरी नहीं है हर रिश्ता प्यार हो। निक्की के साथ भी मैंने तस्वीर साझा की उसके साथ नाम नहीं जोड़ा’।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
khatron ke khiladi 11 shweta tiwari reacts on vishal aditya singh and sana makbul dinner date know details
विशाल आदित्य सिंह - फोटो : Instagram
खतरों के खिलाड़ी से हुए बाहर
 

खतरों के खिलाड़ी से बाहर आने के बाद विशाल आदित्य सिंह ने एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली के गुस्से का जवाब भी दिया था। विशाल आदित्य सिंह ने एक मीडिया चैनल से खास बातचीत में कहा, ‘जब वो घटना हुई थी, तो मैं भी बहुत खुश नहीं था। जहां पर उन्होंने रिक्रिएशन किया। लेकिन वहां पर दो ऐसे बड़े लोग थे, आप समझ सकते हैं बड़े लोग कौन हो सकते हैं वहां पर तो उन लोगों ने बोला, तू बेवकूफ है क्या? छोड़ तू खतरों के खिलाड़ी में है ये महत्वपूर्ण है। ये होता रहेगा। ये सिर्फ एक फॉर्मेट है, टीवी चल रहा हाई, उन्होंने बोला उसको ऐसे ही रख और खत्म कर’।

 

 
विज्ञापन
khatron ke khiladi 11 shweta tiwari reacts on vishal aditya singh and sana makbul dinner date know details
विशाल आदित्य सिंह - फोटो : DR
मधुरिमा तुली को दी सलाह

विशाल आदित्य सिंह ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए मधुरिमा तुली को सलाह दी। उन्होंने कहा, ‘मैंने सेफ्राईपेन वाली घटना को बहुत अधिक महत्व नहीं दिया और यही वजह थी कि उसे शो में दोबारा नहीं दोहराया गया’। अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली को सलाह देते हुए विशाल सिंह आदित्य ने कहा, ‘इस बात को स्वीकार करो और आगे बढ़ो, इस पर अब तक प्रतिक्रिया देने से बेहतर होगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed