टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस का ओटीटी वर्जन इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। यह शो अब अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। आखिरी हफ्ते में फिनाले की इस रेस में बॉलीवुड अभिनेत्री शमिता शेट्टी, सिंगर नेहा भसीन, प्रतीक सेहजपाल, दिव्या अग्रवाल, मुस्कान जट्टाना और निशांत भट्ट शामिल हैं।
वहीं, इस शो को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। इसमें लगातार होते ट्विस्ट एंड टर्न दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। बिग बॉस के प्रसंशकों की लिस्ट यूं तो काफी लंबी है, लेकिन कई ऐसे सेलेब्स भी हैं जो इस शो को बेहद पसंद करते हैं। इन्हीं कलाकारों में से एक टीवी की जानी-मानी अदाकारा काम्या पंजाबी। काम्या ना सिर्फ इस शो की दर्शक हैं, बल्कि वह इस टीवी रियलिटी शो को लेकर अपने विचार भी खुल कर रखती हैं।
2 of 5
शमिता शेट्टी- राकेश बापट
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी क्रम में टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने हाल ही में अपने एक ट्वीट में शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने राकेश बापट पर निशाना साधने पर शमिता शेट्टी को खरी खोटी सुनाई है।
3 of 5
काम्या पंजाबी
- फोटो : सोशल मीडिया
काम्या ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘आप सही हैं शमिता शेट्टी, राकेश आपके लिए सही इंसान नहीं है। आपको कोई ऐसा चाहिए जो आपकी धुन पर नाच सके। राकेश बिल्कुल ऐसा नहीं है। और हां, वो कंफ्यूज्ड भी नहीं है। बल्कि अब वो और भी ज्यादा निखरकर सामने आ रहा है।’
4 of 5
शमिता शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, शमिता शेट्टी और राकेश बापट घर में पहले एक कनेक्शन बने थे। दोनों में ही गहरी दोस्ती देखने को मिली थी। जो बाद में एक लव कनेक्शन के तौर पर भी देखा गया था। हालांकि, हाल ही में शो के मेकर्स ने घरवालों के कनेक्शन खत्म कर अब सदस्यों को अकेले खेलने का मौका दिया है।
5 of 5
शमिता शेट्टी- राकेश बापट
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, अब कनेक्शन खत्म होने के बाद राकेश शमिता से ज्यादा दिव्या अग्रवाल के करीब दिख रहे हैं। इसी वजह से शमिता शेट्टी ने राकेश बापट पर निशाना साधा था। दिव्या को लेकर इन दोनों के रिश्ते में मनमुटाव देखने को मिला। मेकर्स ने हाल ही में शो का एक प्रोमो जारी किया था जिसमें शमिता शेट्टी राकेश बापट से लड़ाई के बीच काफी दुखी नजर आ रही हैं और नेहा भसीन से अपने दिल की बाते साझा कर रही हैं।