बिग बॉस ओटीटी में करण जौहर के साथ संडे का वार कुछ कंटेस्टेंट्स के लिए अच्छा रहा तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट को जमकर उन्होंने लताड़ लगाई। एक तरफ जहां जीशान खान को उनके बयान की वजह से करण जौहर ने खरी खोटी सुनाई तो वही इस संडे उनके निशाने पर रही दिव्या अग्रवाल। जहां बिग बॉस के घर में हर कंटेस्टेंट एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए नजर आ रहा है तो वही तीन हफ्तों में ही दिव्या अग्रवाल ने घर में अपने बर्ताव और अपनी राय से दर्शकों का खूब दिल जीता है। फैंस उनका जमकर समर्थन कर रहे हैं।
Bigg Boss ott: दिव्या अग्रवाल के समर्थन में उतरे प्रशंसक, करण जौहर को बताया सबसे खराब होस्ट
दिव्या अग्रवाल की इस बात से खफा हुए करण
करण जौहर इस हफ्ते दिव्या अग्रवाल को काफी फटकार लगाते हुए नजर आए। दरअसल शो में दिव्या अग्रवाल ये कहती हुई नजर आईं कि अगर उनकी उनके किसी दोस्त के साथ गलतफहमी होती है तो वो उसे क्लियर करेंगी इसमें न तो करण जौहर और न ही सलमान खान उनकी सोच बदल सकते हैं। इसके साथ ही घर के अंदर दिव्या अग्रवाल ने कई बार कहा कि वो करण जौहर को शो से नॉमिनेट करना चाहती हैं। ये बात करण जौहर को बिलकुल पसंद नहीं आई और उन्होंने दिव्या अग्रवाल को संडे के वार में खूब खरी-खोटी सुनाई।
करण ने कहा ऊंची आवाज में बात मत करना
करण जौहर ने दिव्या को फटकार लगाते हुए कहा, ‘दिव्या आप मुझे शो से नॉमिनेट करना चाहती हैं, लेकिन आप कंटेस्टेंट हैं और मैं होस्ट, इसलिए आप ऐसा नहीं कर सकती’। इसके बाद दिव्या अग्रवाल और करण जौहर के बीच बहस बाजी देखने को मिली, जहां बातचीत के दौरान दिव्या अग्रवाल की आवाज तेज हो गई। इस बात पर करण ने उनसे कहा, ‘दिव्या मेरे साथ इस टोन का इस्तेमाल मत करना, मुझसे इस तरह से बात मत करना’। जिसके बाद दिव्या अग्रवाल ने उनसे माफी मांगी।
सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने किया दिव्या का समर्थन
करण जौहर और दिव्या अग्रवाल के बीच हुई बहस के बाद सोशल मीडिया पर लोग दिव्या के समर्थन में उतर गए और उन्होंने ‘'We Stand By Divya' का ट्रेंड शुरू कर दिया। दिव्या द्वारा दी गई राय का समर्थन करते हुए लोगों ने करण जौहर की जमकर आलोचना की और साथ ही उन्हें शमिता का समर्थन करने के लिए भेदभावी बताया।
She gonna win this show . She will. We as her fans I swear we will make sure to make her win . I just wish it comes true and you attend that final day of she taking the #Bigboss15 trophy. That will be the biggest slap to you face karan johar .
— Sherni Divya 👑 (@SherniDivya) August 22, 2021
WE STAND BY DIVYA #DivyaAgarwal pic.twitter.com/vzmv80LoOw
एक यूजर ने लिखा, ‘कोई फर्क नहीं पड़ता लोग उन्हें कितना पीछे खीचने की कोशिश करते हैं, हमारी क्वीन हमेशा शाइन करती है’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘करण जौहर खुद को एक सेफ खिलाड़ी बता रहे हैं,जबकि ऐसा नहीं है। मैंने अब तक इतना बुरा होस्ट नहीं देखा है। काश सलमान खान इस सीजन को होस्ट करते। ये पता नहीं हमेशा दिव्या को ही टार्गेट क्यों बनाते हैं? अन्य यूजर ने लिखा, ‘हेटर्स कहेंगे ये फॉटोशॉप है, लेकिन वीकेंड के वार के बाद करण जौहर को अपनी दोस्त शमिता को ट्रॉफी दे देनी चाहिए’।
Karan Johar calling himself a safe player when he is actually not . He is literally the worse host I have ever seen .I wish Salman khan could host this season . Look at him manh ! What he always do is target Divya ?? Wtf and now Zee ?? 💔#BiggBossOTT #DivyaAgarwal
— * ناحل🌙 * (@naahilxmalik) August 22, 2021