फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saira Banu Shares Memories from Dilip Kumar movie Sagina directed by Tapan Sinha

Saira Banu: सायरा बानो ने साझा कीं फिल्म 'सगीना' की यादें, दिलीप कुमार के इस दृश्य को बताया फेवरेट

Sun, 16 Jul 2023 03:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 16 Jul 2023 03:25 PM IST
सार

सायरा बानो ने फिल्म से कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'फिल्म 'सगीना' मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक है।

विज्ञापन
Saira Banu Shares Memories from Dilip Kumar movie Sagina directed by Tapan Sinha
सगीना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वर्ष 1974 में एक फिल्म आई। नाम था 'सगीना'। मजदूर आंदोलन की सच्ची कहानी पर आधारित इस फिल्म में दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार और सायरा बानो लीड रोल में नजर आए। हाल ही में सायरा बानो ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस फिल्म से जुड़ी यादें साझा की हैं। साथ ही उन्होंने लंबा नोट लिखा है। सायरा बानो का कहना है कि फिल्म 'सगीना' उनकी फेवरेट फिल्मों में से एक है।

विज्ञापन

Hrithik Roshan: करीबियों ने ऋतिक को दी थी 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' ठुकराने की सलाह, यह थी वजह
विज्ञापन


सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म
सायरा बानो ने फिल्म से कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'फिल्म 'सगीना' मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक है। यह मजदूर आंदोलन की सच्ची घटना पर आधारित एक फिल्म है। एक फैक्टरी मजदूर सगीना बेहद ईमानदार, आक्रामक और प्यारा किरदार है, जो उत्तर-पूर्वी भारत के चाय बागानों में ब्रिटिश मालिकों के अत्याचार के खिलाफ लड़ने वाला पहला व्यक्ति था'। वह मजदूर संघ का नेता बन जाता है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

Hema Malini: शूटिंग के वक्त साये की तरह हेमा के साथ रहते थे धर्मेंद्र, ड्रीम गर्ल को भा गई थीं यही खूबियां

गार्डन में लगवाया था बैडमिंटन कोर्ट
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'मैं इस बात से बेहद खुश थी कि साहिब और तपन शर्मा साथ में काम कर रहे हैं। वे दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे और दोनों की विचारधारा भी समान थी। उन्होंने गयाबारी में बहुत ही सहज माहौल में फिल्म शूट करने का फैसला किया था। जब हम वहां आउटडोर शूटिंग पर थे तो साहिब ने गार्डन में पूरी टीम के लिए सबसे पहले बैडमिंटन कोर्ट लगाया, ताकि शाम को सभी एक साथ खेल सकें। बैडमिंटन खेलने के बाद सभी लोग शाम को घर में खूब हंसी-तफरी किया करते'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saira Banu Khan (@sairabanu)



इस सीन को बताया फेवरेट
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'इस फिल्म का मेरा सबसे पसंदीदा सीन वह है, जब 'सगीना' अपने दफ्तर में बैठा एकदम ऊबा हुआ है और घुटन महसूस कर रहा है। वह मजबूर होकर हरे-भरे खुले मैदान में ताजी हवा में सांस लेने के लिए बाहर निकलता है। तभी अचानक से एक ट्रेन गुजरती है, जिसके साथ वह खुद भी दौड़ने लगता है। साहब का यह सीन बहुत उम्दा था'। सायरा बानो के इस पोस्ट पर यूजर्स के खूब दिलचस्प रिएक्शन आ रहे हैं।
Rakhi Sawant: राखी सावंत की खुशियों पर लगा 'ग्रहण, पैसे-फोन लेकर भागा ड्राइवर
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed