फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rakhi Sawant says driver stolen car key money and phone video goes viral on social media

Rakhi Sawant: राखी सावंत की खुशियों पर लगा 'ग्रहण, पैसे-फोन लेकर भागा ड्राइवर

Sun, 16 Jul 2023 02:53 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 16 Jul 2023 02:53 PM IST
सार

राखी सावंत का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस का कहना है कि उनका ड्राइवर कार की चाबी, पैसे और फोन लेकर भाग गया है।

विज्ञापन
Rakhi Sawant says driver stolen car key money and phone video goes viral on social media
राखी सावंत - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब चर्चा में चल रही हैं। वह अक्सर ही किसी ना किसी कारण के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। एक्ट्रेस की लाइफ में अक्सर ही कुछ न कुछ उथल पुथल देखने को मिलती है। एक्ट्रेस के साथ शनिवार के दिन एक ऐसी घटना हुई है, जिससे वह काफी परेशान नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


दरअसल, राखी सावंत ने पैपराजी से बात करते हुए बताया कि उनका ड्राइवर उनकी कार की चाबी लेकर भाग गया है। इसके साथ ही राखी ने बताया कि उनका गोल्ड का फोन और पैसे चोरी करके भाग गया।
विज्ञापन


इस घटना के बाद राखी काफी परेशान नजर आई। उनका कहना है कि वह इस दौरान कहा जाएं और किस प्लेनेट पर जाकर बस जाऊं। उन्होंने कहा कि उन्होंने उसे गरीब समझ कर काम पर रखा था और वह सारा सामान लेकर भाग गया है। उन्होंने यह भी बताया कि उसकी बहन उनके घर पर काम करती है। राखी का कहना है कि वह ओशिवारा पुलिस स्टेशन जाकर पप्पू यादव जो कि यूपी से है, उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)



राखी सावंत इंस्टाग्राम के वायरल वीडियो में ऑटो में बैठी हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मैं चंद्रयान की खुशियां मना रही थी और पप्पू यादव मेरी जिंदगी में ग्रहण लगा कर चला गया।

राखी के इस वीडियो पर अब यूजर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मैडम वो चांद पर गया है। दूसरे ने लिखा, पक्का राखी ने उसे सैलरी नहीं दी होगी। वहीं, अन्य ने लिखा- यह वाकई में एक कॉमेडियन है, आपको कॉमेडी शो देखने की जरूरत नहीं अगर वहां राखी है।

यह भी पढ़ें: शूटिंग के वक्त साये की तरह हेमा के साथ रहते थे धर्मेंद्र, ड्रीम गर्ल को भा गई थीं यही खूबियां
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed