{"_id":"582d51854f1c1b56369002af","slug":"bigg-boss-lopamudra-s-horrible-encounter-with-swami-omji","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BIGG BOSS: नंग धड़ंग स्वामी को देख लोपामुद्रा के उड़े होश, मचा हंगामा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
BIGG BOSS: नंग धड़ंग स्वामी को देख लोपामुद्रा के उड़े होश, मचा हंगामा
Fri, 18 Nov 2016 10:14 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Fri, 18 Nov 2016 10:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अब तक आपको बिग बॉस के घर में सिर्फ लड़ाई-झगड़े और लव स्टोरीज ही देखने को मिली होंगी लेकिन अब जो बिग बॉस के घर में हुआ है वो आपके होश उड़ा देगा। ये कुछ ऐसा है जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। लोपामुद्रा ने स्वामी ओमजी को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया जिसके बाद तो जैसे घर में हड़कंप मच गया।
क्या है पूरा मामला हम आपको बताते हैं।
BIGG BOSS: न्यूड हुए स्वामी ओमजी, लोपामुद्रा के उड़े होश
2 of 5
- फोटो : Twitter
दरअसल स्वामी ओमजी ने खाना खाने के बाद प्लेटें नहीं धोईं थी जिसकी वजह से लोपामुद्रा उन्हें ढूंढ रहीं थी। ढूंढते-ढूंढते लोपामुद्रा बाथरूम वाले एरिया में पहुंची और वहां उन्होंने जब बाथरूम का दरवाजा खोलकर देखा तो सन्न रह गईं। स्वामी ओमजी न्यूड अवस्था में थे और उन्हें इस तरह देखकर लोपा की चीख निकल गई जिसके बाद वो दरवाजा वापस बंद कर कॉमन एरिया की तरफ भागीं।
BIGG BOSS: न्यूड हुए स्वामी ओमजी, लोपामुद्रा के उड़े होश
3 of 5
स्वामी की ऐसी आपत्तिजनक अवस्था देखकर लोपा काफी देर तक नॉर्मल नहीं हो पाईं। उनकी आंखों के आगे अंधेरा-सा छा गया। बाद में उन्होंने अपने साथ हुए इस वाकये को घर के बाकी सदस्यों के साथ शेयर किया लेकिन वो सभी लोपा के साथ हुए इस वाकये को लेकर उनकी टांग खींचने लगे और खूब चटखारे लेकर बातें करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
BIGG BOSS: न्यूड हुए स्वामी ओमजी, लोपामुद्रा के उड़े होश
4 of 5
- फोटो : self
लेकिन बात तब और बिगड़ गई जब मनवीर ने स्वामी ओमजी और उनकी हाइजीन को लेकर सवाल खड़े किए और उलूल-जुलूल बातें बोलीं। इतना ही नहीं बाद में स्वामी ओमजी की मनु पंजाबी के साथ तब लड़ाई हो गई जब मनु ने ओमजी को उनके पास बैठने से मना किया। मनु का कहना था कि स्वामी ओमजी साफ-सुथरे नहीं हैं और उनसे बदबू आती है। इसके बाद तो जैसे घर का माहौल ही बदल गया। सभी लोग स्वामी ओमजी को लेकर ही चर्चा करते रहे।
विज्ञापन
BIGG BOSS: न्यूड हुए स्वामी ओमजी, लोपामुद्रा के उड़े होश
5 of 5
वैसे स्वामी जी जिस दिन से बिग बॉस के घर में हैं तभी से वो अपनी हरकतों की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। कभी वो मोनालिसा के साथ स्विमिंग पूल में मस्ती करते हुए दिखते हैं, तो कभी घर के बाकी सदस्यों पर भद्दे कमेंट्स को लेकर। और अब हाल ही में लोपा ने जिस स्थिति में स्वामी ओमजी को देखा है उससे एक बार फिर वो चर्चाओं में आ गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।