फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BIGG BOSS: आपस में भिड़ीं बानी और लोपामुद्रा, दी देख लेने की धमकी

Fri, 25 Nov 2016 01:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Fri, 25 Nov 2016 01:13 PM IST
विज्ञापन
BIGG BOSS: Fight between Bani and Lopamudra takes an ugly turn
- फोटो : self
बिग बॉस के घर में हाल ही में एक नया धमाका हुआ जब बानी और लोपामुद्रा के बीच झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ गया कि दोनो नें एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी। आखिर क्या है पूरा माजरा ? जानने के लिए आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें।

BIGG BOSS:एक दूसरे से भिड़ीं बानी और लोपामुद्रा, दी देख लेने की धमकी

BIGG BOSS: Fight between Bani and Lopamudra takes an ugly turn
दरअसल किचन में गंदे बर्तन पड़े हुए थे जिन्हें देखकर बानी का पारा चढ गया जिसके बाद उन्होंने इस बारे में घर के सभी सदस्यों को बोला। इस पर मोनालिसा ने कहा कि वो ओवर रिएक्ट कर रही हैं लेकिन बानी कहां किसी की सुनने वालीं थीं। बाद में बानी ने किचन एरिया में जाकर गंदे बर्तन वाली बात कैप्टन रोहन मेहरा से बताई और बस यहीं से मामला बिगड़ गया।

BIGG BOSS:एक दूसरे से भिड़ीं बानी और लोपामुद्रा, दी देख लेने की धमकी

BIGG BOSS: Fight between Bani and Lopamudra takes an ugly turn
बानी को रोहन से गंदे बर्तनों की बात करते हुए देखकर लोपामुद्रा बीच में कूद पड़ीं और कहा कि जब वो (बानी) खुद कोई काम नहीं करतीं तो दूसरों को उपदेश भी नहीं देना चाहिए। बस इसी बात पर बानी आगबूबला हो गईं और दोनों के बीच लड़ाई हो गई। नौबत यहां तक आ गई कि दोनों ने एक दूसरे को घर से बाहर निकलकर देख लेने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

BIGG BOSS:एक दूसरे से भिड़ीं बानी और लोपामुद्रा, दी देख लेने की धमकी

BIGG BOSS: Fight between Bani and Lopamudra takes an ugly turn
कुल मिलाकर बिग बॉस के घर में फिलहाल कोई शांति नहीं दिखने वाली है। बल्कि घमासान तब और बढेगा जब जल्द ही घर में वाइल्ड कार्ड के जरिए चार नए मेहमान आएंगे। कहा जा रहा है कि उनके आने से घर में रिश्तों की परिभाषा पूरी तरह से बदल जाएगी।
विज्ञापन

BIGG BOSS:एक दूसरे से भिड़ीं बानी और लोपामुद्रा, दी देख लेने की धमकी

BIGG BOSS: Fight between Bani and Lopamudra takes an ugly turn
वहीं खबर है कि इस हफ्ते एक्टर और पूर्व बिग बॉस विनर गौतम गुलाटी बिग बॉस के घर में नजर आएंगे। हालांकि ये अभी तक आउट नहीं हुआ है कि वो शो में गेस्ट के तौर पर आएंगे या फिर एक कंटेस्टेंट। लेकिन जो भी हो, अगर गौतम शो में आते हैं तो शो काफी मजेदार हो जाएगा। लेकिन देखते हैं कि आने वाले दिनों में बिग बॉस के घर में क्या नया देखने को मिलता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed