फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BIGG BOSS: घर में होगा घमासान जब आएंगे ये चार मेहमान

Thu, 24 Nov 2016 05:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Thu, 24 Nov 2016 05:22 PM IST
विज्ञापन
BIGG BOSS: Four wild card entries in the house alongwith Priyanka Jagga
'बिग बॉस' के घर में हर रोज कुछ ना कुछ नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है और अब दर्शकों को दिल थामकर बैठने की जरूरत है क्योंकि अब घर में एक दो नहीं बल्कि चार वाइल्ट कार्ड एंट्री होने जा रही हैं। जो लोग वाइल्ड कार्ड के तौर पर बिग बॉस के घर में एंट्री लेने वाले हैं उनमें एक सदस्य ऐसा है जो इसी सीजन में घर से बेघर हुआ था।

BIGG BOSS: घर में होगा घमासान जब होंगी ये चार वाइल्ड कार्ड एंट्री

BIGG BOSS: Four wild card entries in the house alongwith Priyanka Jagga
तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन-कौन बिग बॉस के घर में लेने वाला है एंट्री। कहा जा रहा है कि रूसी  एक्ट्रेस एलिना कजान घर में एंट्री लेंगी। बता दें कि एलिना कुछ बंगाली फिल्मों में काम कर चुकी हैं और वो सैफ अली खान की फिल्म 'एजेंट विनोद' में भी नजर आईं थीं। निश्चित ही एलिना के आने से घर के अंदर पनप रही लव स्टोरीज में जबरदस्त बदलाव देखने को मिलेगा।

BIGG BOSS: घर में होगा घमासान जब होंगी ये चार वाइल्ड कार्ड एंट्री

BIGG BOSS: Four wild card entries in the house alongwith Priyanka Jagga
एलिना के अलावा एक्टर साहिल आनंद भी बिग बॉस के घर में प्रवेश करेंगे। साहिल फिल्मों और टीवी दोनों में काम कर चुके हैं लेकिन उन्हें पहचान मिली करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से। इसके अलावा को 'एमटीवी रोडीज' में भी नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

BIGG BOSS: घर में होगा घमासान जब होंगी ये चार वाइल्ड कार्ड एंट्री

BIGG BOSS: Four wild card entries in the house alongwith Priyanka Jagga
जेसन शाह, जो फिल्म 'फितूर' में आदित्य रॉय कपूर और कैटरीना कैफ के साथ नजर आए थे, वो भी बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में जाने वाले हैं। जाहिर है उनके आने से सभी सदस्यों के आपसी रिलेशन में काफी बदलाव आएगा और हो सकता है तब दर्शकों को कुछ और मजेदार भी देखने को मिले।
विज्ञापन

BIGG BOSS: घर में होगा घमासान जब होंगी ये चार वाइल्ड कार्ड एंट्री

BIGG BOSS: Four wild card entries in the house alongwith Priyanka Jagga
शो की लगातार गिर रही टीआरपी को देखते हुए लगता है अब बिग बॉस की टीम ने अपनी कमर कस ली है तभी तो उन्होंने प्रियंका जग्गा को वापस लाने का फैसला किया है। जी हां, ये बिल्कुल सच है। प्रियंका, जो इस बार घर से बेघर होने वाली पहली सदस्य थीं, फिर से वापस आ रही हैं। कहा जा रहा है कि इस हफ्त इन चारों लोगों की शो में एंट्री हो जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed