{"_id":"6320023011db3b2abb5f2b71","slug":"bigg-boss-fame-arti-singh-shocking-transformation-actress-loses-5-kg-in-18-days-share-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Arti Singh: 'बिग बॉस' फेम आरती सिंह ने किया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन, 18 दिन में घटा लिया इतना वजन","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Arti Singh: 'बिग बॉस' फेम आरती सिंह ने किया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन, 18 दिन में घटा लिया इतना वजन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Tue, 13 Sep 2022 09:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
आरती सिंह
- फोटो : Instagram
Link Copied
'बिग बॉस' फेम और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सबको हैरान कर दिया है। आरती ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह इंटेंस वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। उन्होंने 18 दिनों में अपना पांच किलो वजन कम कर लिया है। आरती की वेट लॉस जर्नी देख फैंस भी काफी इंप्रेस हो गए हैं।
2 of 4
आरती सिंह
- फोटो : Instagram
आरती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह कड़ी मेहनत करती नजर आ रही हैं। जिम में आरती को हैवी वेट्स और कार्डियो करते देखा जा सकता है। आरती ने 18 दिन में अपने वजन को 71.21 से 66.84 किलो कर लिया है। अपनी डेडिकेशन की वजह से ही आरती इतना वजन कम कर पाई हैं। आरती के ट्रांसफॉर्मेशन को देख फैंस ही नहीं सेलेब्स भी उनकी तारीफ कर रहे हैं।
3 of 4
आरती सिंह
- फोटो : Instagram
आरती सिंह ने अपने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, '18 दिन, 71.21 से 66.84...अभी गिप अप नहीं करूंगी।' आरती की इस वीडियो पर रश्मि देसाई ने कमेंट कर लिखा, 'तुम पर गर्व है।' इसके अलावा फैंस भी आरती की तारीफ कर रहे हैं और फायर इमोजी कमेंट कर रहे हैं। वहीं, दो हफ्ते पहले भी आरती ने अपने वेट लॉस की जर्नी शेयर की थी, लेकिन तब आरती ने दिखाया था कि वह इसमें फेल हो रही हैं।
आरती ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि सिर्फ अपना लक्ष्य पाने पर ही पोस्ट क्यों करनी है? कई बार जब आप हार जाते हैं, तो भी पोस्ट शेयर करना चाहिए। ये फोटो मैंने 2 अगस्त को ली थी और सोचा था कि तीन किलो वजन घटाना है, लेकिन दो किलो और बढ़ गया। जब मैंने फोटो ली थी, तो वजन घटाने और सही शेप में आने के बाद इसे पोस्ट करने की सोची थी। आप गिरते हैं लेकिन महत्वपूर्ण है कि आप उठें और फिर से शुरू करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।