सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद को पहचान अपने बोल्ड अंदाज से मिली है। उर्फी का फैंशन सेंस काफी यूनिक है, जो बेशक हर किसी को पसंद नहीं आता। लेकिन वह अपने आउटफिट्स से लोगों के होश जरूर उड़ा देती हैं और इसी वजह से उर्फी जावेद कई बार ट्रोल भी होती हैं। हालांकि, अपने बिंदाज अंदाज की वजह से कई बार उर्फी को परेशानी का सामना करना पड़ा है। इन दिनों भी उर्फी को दो फोन नंबर के जरिए परेशान किया जा रहा है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।
2 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, उर्फी जावेद कई बार बता चुकी हैं कि उन्हें अपने पिता की तरफ से मानसिक और शारीरिक तौर पर परेशान किया गया था। यहां तक कि जब उर्फी की तस्वीरें अश्लील साइट्स पर वायरल हुई थीं तब परिवार ने उर्फी जावेद को ही गलत समझा था और इसी वजह से अब लोग उर्फी जावेद के परिवार के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। लेकिन उर्फी लोगों के इन सवालों से अब परेशान हो गई हैं और इसी वजह से उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस बात को जाहिर करते हुए दो नंबर शेयर किए हैं।
3 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : social media
उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर दो नंबर शेयर करते हुए बताया है कि वह नहीं जानती हैं कि यह कौन है लेकिन इन दोनों नंबर से बार बार अभिनेत्री को फोन आ रहे हैं, जिस वजह से वह परेशान हो चुकी हैं। इन नंबर से फोन करके लोग उनसे उनके अब्बा के बारे में पूछ रहे हैं। उर्फी ने आगे बताया कि लोग उनके परिवार के बारे में गलत भी बोल रहे हैं। अपनी स्टोरी में ये बातें बताने के बाद उर्फी ने यह भी कहा है कि अगर कोई फ्री है तो इन लोगों को कॉल करके बात कर सकता है।

4 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : Instagram
बता दें कि उर्फी जावेद ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि जब वह 11वीं में थीं, तब उनके किसी दोस्त ने उनकी तस्वीर एडल्ट साइट पर अपलोड कर दी थी। उस समय उर्फी के परिवार और रिश्तेदारों ने उन्हें ही गलत समझा था और उनका साथ नहीं दिया था। उर्फी जावेद को उस वक्त दोषी माना जा रहा था। इस दौरान वह दो साल तक घर में बंद रही थीं। उर्फी ने यह भी बताया था कि उनके पिता उन्हें मारते-पीटते भी थे।