बिग बॉस 11 का कल रात यानि कि 14 जनवरी को महासंग्राम हैं। शो को अपना 11वां विनर भी मिल जाएगा। लेकिन शायद ही आपको याद हो सीजन 2 के विनर आशुतोष कौशिक के बारें में..बता दें कि आज वे एक ढाबे में काम कर रहे हैं...
जी हां आपको बता दें कि शो की सीजन 2 में बड़े-बड़े सेलिब्रिटिज को पीछे छोड़कर ताज अपने नाम करने वाले आशुतोष एक ढाबा चलाते हैं।आशुतोष बॉलीवुड की फिल्मों में भी नजर आए जिसमें से साहब, बीवी और गैंगस्टर का सेकेंड पार्ट भी शामिल है। लेकिन आशुतोष इस समय लाइमलाइट से दूर हैं।
बता दें कि शो जीतने के बाद आशुतोष बड़े पर्दे पर नजर आए और कई टीवी रियल्टी शोज में भी काम किया। बिग बॉस 2 सीजन 2008 में आया था। इसके पांच साल बाद आशुतोष ने अरशद वारसी की फिल्म 'जिला गाजियाबाद' में भी काम किया। यहां तक कि वे सैफ अली खान की फिल्म 'शॉर्टकट रोमियों' मे एक छोटे रोल में नजर आए।
इतना ही नहीं आशुतोष ने कॉमेडी सर्कस और राहुल दुल्हनिया ले जाएंगे में भी काम किया। बता दें कि वे रोडीज सीजन 8 में भी देखे गए थे। बिग बॉस के सीजन 2 में आशुतोष के अलावा मोनिका बेदी, पायल रोहतगी, राजा चौधरी, राखी टंडन, संभावना सेठ, जुल्फी सईद, राहुल महाजन, एहसान कुरैशी, एलिना वाडिवाला , आशुतोष , देबोजीत शाहा (सिंगर), डायना हेडेन, जेड गूडी, केतकी देव, जैसे मशहूर सेलिब्रिटी थे।
आशुतोष सहारनपुर में अपने पुराने दिनों की तरह ढाबे का काम संभाल रहे हैं। कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में आशुतोष ने कहा था कि यह उनका पुराना काम है और वह इसे आज भी नहीं भूले हैं और उनका भाई आज भी इस ढाबे को चला रहा है।