टीवी सीरियल की बहू अक्षरा (हिना खान) 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से दर्शकों के दिलों में उतरीं। देखते ही देखते शो को कब आठ साल बीत गए पता नहीं चला। शो की शुरुआत 2009 में हुई थी और हिना ने 2016 में इस शो से अलविदा कह दिया था....
Bigg Boss 11: इस 2 मिनट के VIDEO में पता चल जाएगा, आखिर कैसे बनीं हिना खान फाइनलिस्ट
लेकिन हिना खान का टीवी सफर खत्म नहीं हुआ उन्होंने एक साल बाद टीवी पर दोबारा कदम रखा। वो सीधे बिग बॉस के घर से अपने चाहनेवालों को एक बार फिर नजर आईं। जी हां, हिना खान बिग बॉस में पहुंची ही नहीं बल्कि आज वे शो के फाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं।
TV's favourite bahu, @eyehinakhan has witnessed friendships, fights, betrayals and emotional breakdowns in the #BB11 house. Catch her one-of-a-kind journey here. pic.twitter.com/iRb6lEUISy
हिना खान का बिग बॉस का अबतक का सफर काफी पेचीदा रहा है। शो के शुरुआत से ही वे किसी ना किसी कंट्रोवर्सी में बनी रही जिससे शो में उनकी मौजदूगी बरकरार रही। इस बीच घर में उनके कई दोस्त बने तो कई दुश्मन। लेकिन फिनाले की दहलीज पर आकर वे खुद को अकेला महसूस कर रही हैं।
बिग बॉस में सबसे पहले उन्होंने कंटेस्टेंट जुबैर खान से नजदीकियां बढ़ाई लेकिन पहले ही हफ्ते में जुबैर को शो से मजबूरन जाना पड़ा। इसके बाद हिना खान समझ गईं कि घर में कोई भी गलत कहने वाला नहीं टिक पाएगा। धीरे-धीरे हिना ने प्रियांक, लव, सपना से जुड़ीं। लेकिन एक बात औऱ है कि हिना खान अकेली ऐसी कंटेस्टेंट हैं जो घर में हर एक कंटेस्टेंट से किसी ना किसी बात पर मनमुटाव करने में पीछे नहीं रही।
लेकिन शो को 100 दिन से भी ऊपर हो गए हैं और हिना खान शो के फाइनल में दस्तक दे गई हैं। अब देखना ये होगा कि ये टीवी सीरियल की बहू अपने इस झगड़ालू रवैये से शो को जीतती हैं या नहीं। बता दें कि हिना खान ने शो में बरकरार रहने के लिए किसी भी टास्क से कदम पीछे नहीं खीचें।