बिग बॉस 12 का रविवार (30 दिसंबर) को फिनाले का आगाज होगा। इसके लिए टॉप 5 की रेस में करणवीर, दीपक, रोमिल, दीपिका और श्रीसंथ आमने-सामने हैं। वहीं, इनके फैन्स अपने चहेते को जितवाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जब-जब वोटिंग चालू हो रही है वे धड़ल्ले से वोट कर रहे हैं...लेकिन इस बीच इस कंटेस्टेंट को उनके फैन्स ही नहीं बल्कि टीवी के सितारे भी वोट कर रहे हैं...
इस कड़ी में टीवी की हिट एक्ट्रेस और बिग बॉस की विनर रहीं श्वेता तिवारी ने करणवीर बोहरा को सपोर्ट किया है। उनका मानना है कि करणवीर ही इस जीत के हकदार हैं। बता दें कि करणवीर बोहरा और श्वेता तिवारी को एकता कपूर के मशहूर टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी के पहले पार्ट में एक साथ देखा गया था।
वहीं, टीवी एक्टर और शो होस्ट करने वाले रवि दूबे ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह करणवीर को सपोर्ट करने की बात कर रहे हैं। रवि और करणवीर की अच्छी दोस्ती है तो ऐसे में रवि ने करणवीर को बिग बॉस 12 की ट्रॉफी के काबिल माना है।
इसके बाद बात करते हैं एक और टीवी एक्टर करण पटेल की। करण पटेल ने स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले मशहूर टीवी सीरियल ये हैं मोहब्ब्तें में लीड एक्टर हैं। ऐसे में वह अपने फैन्स और बिग बॉस के दर्शकों से अपील कर रहे हैं कि वह करणवीर को ही वोट दें। इससे पहले वह शो में भी बतौर गेस्ट पहुंचे थे।
5 of 6
bigg boss
- फोटो : the khabri
लेकिन, चौंकाने वाली बात यह है कि बिग बॉस 12 में दीपक ठाकुर की जोड़ीदार बनकर एंट्री लेने वाली उर्वशी वाणी ने भी पलटी मार ली है और वह अपने फेवरेट सिंगर दीपक ठाकुर को सपोर्ट करने के बजाय दर्शकों से केवी भैया (करणवीर) को वोट करने की अपील कर रही हैं। बता दें कि दीपक ठाकुर भी टॉप 5 की रेस में हैं और उर्वशी उनकी बहुत बड़ी फैन थीं।