टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का 12 वां सीजन 16 सितंबर से शुरू हो रहा है। शो का ग्रैंड प्रीमियर गोवा में हुआ था जिसमें सलमान खान नजर आए थे। इससे पहले शो के दो प्रोमो भी रिलीज हो चुके हैं। इस बार कंटेस्टेंट सिंगल और जोड़ियों में नजर आएंगे। लेकिन अभी तक किसी कंटेस्टेंट्स को कितनी फीस मिली है इसका खुलासा नहीं हुआ है। ऐसे में बात करेंगे बिग बॉस के अबतक के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कंटेस्टेंट्स की।
लिस्ट में सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड एक्ट्रेस रिमी सेन की। रिमी को फिल्म धूम और गोलमाल से जानते हैं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। लेकिन रिमी का करियर फ्लॉप रहा। बता दें कि रिमी को बिग बॉस सीजन 9 में देखा गया था और उन्हें इस पूरे सीजन के 2 करोड़ रुपये बतौर फीस मिले थे। इस शो में टीवी एक्टर प्रिंस नरुला ने बाजी मारी थी।
बात करेंगे टॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाने वाले एक्टर राहुल देव की। राहुल देव भी शो के 10वें सीजन में नजर आए थे। बता दें कि उनके घर से बैघर होने पर शो के होस्ट सलमान खान भी भावुक हो गए थे। राहुल को पूरे सीजन के 2 करोड़ रुपये मिले थे। मनवीर गुर्जर इस सीजन के विनर रहे थे।
वीडियो जॉकी बानी जे भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने शो के सीजन 10 में भाग लिया था जिसके लिए उन्हें फीस के तौर पर 1.50 करोड़ रुपये मिले थे। शो के विनर मनवीर गुर्जर थे।
इसके बाद बात करेंगे रेसलिंग के क्षेत्र में दुनियाभर में देश की शान बने द ग्रेट खली भी बिग बॉस में देखे जा चुके हैं। उन्होंने शो के 5वें सीजन में हिस्सा लिया था। बता दें कि उन्हें शो में आने के लिए हर सप्ताह के 50 लाख रुपये मिलते थे। खली शो में आखिरी तक रहे और फर्स्ट रन अप की पॉजीशन पर आए। इस सीजन में टीवी एक्ट्रेस जूही परमार ने बाजी मारी थी।