फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: टास्क को लेकर टीना और शालीन के बीच हुआ मनमुटाव, एक्टर ने बताया अभिनेत्री संग अपने रिश्ते का सच

Fri, 28 Oct 2022 12:18 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 28 Oct 2022 12:18 AM IST
सार

 

गुरुवार को प्रसारित हुए बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों को काफी कुछ मजेदार देखने को मिला।

विज्ञापन
Bigg Boss 16: Tina Shalin had a tussle over the task actor told truth of his relationship with the actress
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

गुरुवार को प्रसारित हुए बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों को काफी कुछ मजेदार देखने को मिला। एक ओर जहां बिग बॉस ने घर को हॉस्टल में बदल दिया तो वही टास्क के दौरान घर में नए कपल के रूप में नजर आ रहे टीना दत्ता और शालीन भनोट के बीच टास्क को लेकर मनमुटाव भी देखने मिला। इतना ही नहीं सो के लेटेस्ट एपिसोड में शालीन भनोट ने नेशनल टीवी के सामने अभिनेत्री टीना के लिए अपनी फीलिंग्स और अपने रिश्ते का सच भी बताया।

Bigg Boss 16: Tina Shalin had a tussle over the task actor told truth of his relationship with the actress
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

शो में बिग बॉस ने आज घर को हॉस्टल में तब्दील कर दिया, जिसके बाद घर की कुछ लड़कियों के बीच एक और टास्क आयोजित किया गया। इस टास्क में घर की कुछ लड़कियों निमृत, प्रियंका, टीना, अर्चना और सौंदर्या ने हिस्सा लिया। टास्क के तहत इन सदस्यों को घर के लड़कों से खुद की तारीफों के पुल बंधवाने थे। टास्क पूरा करते हुए जो लड़की सबसे पहले अपनी पांचों चॉकलेट खत्म करती वह टास्क का विजेता होगी। टास्क के शुरू होते ही सभी लड़कियां बारी-बारी से घर के लड़कों के पास जाकर उन्हें अपनी तारीफ करने के लिए मनाती नजर आईं।

Bigg Boss 16: आशिकों का अड्डा बना बिग बॉस का घर, अब्दु-निमृत से लेकर साजिद-अर्चना तक सभी ने जमकर किया रोमांस

Bigg Boss 16: Tina Shalin had a tussle over the task actor told truth of his relationship with the actress
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

हालांकि अंत में निमृत सबसे पहले पांचों चॉकलेट खत्म करने में सफल रही और इसी के साथ वह टास्क जीत गईं। लेकिन टास्क के दौरान टीना और शालीन के बीच मनमुटाव देखने को मिला, जिसके बाद दोनों के बीच हल्की नोकझोंक भी हो गई। टास्क के दौरान टीना इस बात से नाराज थी कि शालीन उनकी तारीफ करने नहीं आए। वहीं शालीन इस बात से नाराज थे कि टीना ने घर के बाकी सभी लड़कों से अपनी तारीफ करवा ली, लेकिन वह उनके पास पूछने तक नहीं आईं।

Bollywood Movies: बॉलीवुड की इन फिल्मों के मेकर्स को लीड एक्टर बदलना पड़ा भारी, सीक्वल में लगा करोड़ों का चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16: Tina Shalin had a tussle over the task actor told truth of his relationship with the actress
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

इस बात को लेकर दोनों के बीच काफी बहस बाजी देखने को मिली। टीना ने कहा कि उन्हें लगा था कि शालीन बिना कुछ कहे ही उनकी तारीफ कर देंगे तो वहीं शालीन का कहना था कि अगर टीना के लिए वह घर के सभी लड़कों के बाद लिस्ट में सबसे आखरी हैं तो उन्हें ऐसी लिस्ट में शामिल नहीं होना। इतना ही नहीं लेटेस्ट एपिसोड में अर्चना से बातचीत करते हुए शालीन ने यह भी बताया कि टीना उनका प्यार नहीं है। उन्होंने कहा कि इस घर में कोई भी उनका प्यार नहीं है। टीना सिर्फ उनकी बहुत अच्छी दोस्त है।

Feroze Khan: घरेलू हिंसा के आरोपी फिरोज खान के खिलाफ हुई पाकिस्तानी इंडस्ट्री, बोले- बैन करो, जेल में डालो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed