टेलीविजन के कंट्रोवर्शियल और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन में दर्शकों को हर रोज नए हंगामे देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां शुरुआत से ही घर में सदस्यों के बीच लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं, तो वहीं कुछ घरवालों के बीच चल रहे लव ट्रायंगल से फैंस ऊब चुके हैं। इसी बीच शुक्रवार को प्रसारित हुए वीकएंड का वार एपिसोड में दर्शकों को एक बार फिर धमाल देखने को मिला।
2 of 4
Bigg Boss 16
- फोटो : Social media
शुक्रवार को प्रसारित हुए भी वीकएंड एपिसोड में शो के होस्ट सलमान खान एक बार फिर घरवालों से रूबरू होने घर के अंदर पहुंचे। इस दौरान सलमान ने बीते दिनों हुई सभी हलचलों पर घरवालों से बातचीत की। साथ ही वहीं कुछ को जमकर फटकार भी लगाई। इसी बीच शुक्रवार को प्रसारित हुए एपिसोड में सुंबुल के पिता भी नजर आए, जिन्होंने शालीन भनोट और टीना को उनकी हरकतों के लिए जमकर लताड़ लगाई।
Robbie Coltrane: हैरी पॉटर के 'रूबियस हैग्रिड' का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
3 of 4
Bigg Boss 16
- फोटो : Social media
दरअसल, घर से बाहर जाने के बाद सलमान खान ने सुंबुल के पिता को मंच पर बुलाया। मंच पर पिता को देखते ही सुंबुल भावुक हो गईं और फूट-फूट कर रोने लगीं। मंच पर पहुंचे अभिनेत्री के पिता ने उन्हें संभालते हुए कहा कि तुम दिल की जितनी नेक हो, मैं उसे देख कर डर गया हूं। तुम ही देख लो दुनिया कैसी है बेटा। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने शालीन के पर भी नाराजगी जाहिर की।
Godfather Box Office Collection Day 10: बॉक्स ऑफिस पर गॉडफादर की हालत खराब, दर्शकों के लिए तरस रही फिल्म
4 of 4
Bigg Boss 16
- फोटो : Social media
उन्होंने कहा कि शुरुआत में सुंबुल ने जिस तरह आप पर विश्वास जताते हुए अपने दिल की बात कही थी, आपने उसका गलत मतलब निकालते हुए सबके सामने उनका तमाशा बनाकर रख दिया है। आपसे यह उम्मीद नहीं थी कि आप इस तरह की कोई हरकत करेंगे। वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस के पिता ने गौतम और अंकित की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने यह साबित कर दिया कि एक अच्छा दोस्त कैसा होता है।साथ ही उन्होंने सुंबुल को भी यह सलाह दी कि वह सोच समझकर खेल में आगे बढ़े और किसी पर भी डिपेंड ना हो।
The Little Mermaid: डिज्नी की 'द लिटिल मरमेड' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म