फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16 Promo: 'शुक्रवार का वार' में सलमान ने लगाई अंकित और प्रियंका की क्लास, सुम्बुल को दिखाया आईना

Fri, 28 Oct 2022 11:14 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 28 Oct 2022 11:14 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 16 Shukrawaar Ka Vaar Promo Salman Khan Blasts Sumbul Touqeer Priyanka Ankit Gupta For Their Game
bigg boss - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस 16' के फैंस 'वीकएंड का वार' और सलमान खान का कोई बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि डेंगू से पीड़ित होने की वजह से सलमान खान पिछले हफ्ते का 'वीकएंड का वार' होस्ट नहीं कर पाए थे। यही कारण है कि 'बिग बॉस' के फैंस सलमान खान को मिस कर रहे हैं। बता दें कि सलमान खान अब ठीक हो चुके हैं। इतना ही नहीं सलमान 'शुक्रवार का वार' एपिसोड की शूटिंग पर भी लौट आए हैं। प्रोमो में अभिनेता पूरे रौब में नजर आ रहे हैं। उन्होंने आते ही सुम्बुल तौकीर खान, अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी की क्लास लगाई है।

Bigg Boss 16 Shukrawaar Ka Vaar Promo Salman Khan Blasts Sumbul Touqeer Priyanka Ankit Gupta For Their Game
बिग बॉस 16 - फोटो : Social media

सुम्बुल को दिखाया आईना
सलमान ने  'शुक्रवार का वार' एपिसोड में एक बार फिर सुम्बुल को आईना दिखाने की कोशिश की है। प्रोमो में शो के होस्ट सलमान खान यह कहते नजर आते हैं कि 'सुम्बुल, आज की तारीख में आप मिसाल बनी हो। इसके बाद सलमान, सुम्बुल को लिविंग एरिया से लेकर बेडरूम के पैसेज तक चलवाते हैं। फिर उनसे कहते हैं, 'ऐसे ही हर एपिसोड में सुम्बुल पीछे नजर घूमते हुए नजर आती हैं।'

यह भी पढ़ें: आशिकों का अड्डा बना बिग बॉस का घर, अब्दु-निमृत से लेकर साजिद-अर्चना तक सभी ने जमकर किया रोमांस

Bigg Boss 16 Shukrawaar Ka Vaar Promo Salman Khan Blasts Sumbul Touqeer Priyanka Ankit Gupta For Their Game
बिग बॉस 16 - फोटो : फेसबुक

सलमान ने प्रियंका और अंकित की लगाई क्लास
इसके बाद सलमान खान, प्रियंका और अंकित की की क्लास लेते हैं। सलमान, प्रियंका से कहते हैं, 'प्रियंका, आप ही ने बिग बॉस से कहा था कि अंकित अंदर से बहुत स्ट्रॉन्ग हैं। लेकिन, हमें कैसे पता चलेगा? एक्स-रे निकालें? अंकित, आप कंफर्ट जोन में चल रहे हो। आपको देखकर हमको ऐसा लग रहा है कि आपको यहां रहने का मन नहीं है?

यह भी पढ़ें: टास्क को लेकर टीना और शालीन के बीच हुआ मनमुटाव, एक्टर ने बताया अभिनेत्री संग अपने रिश्ते का सच

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16 Shukrawaar Ka Vaar Promo Salman Khan Blasts Sumbul Touqeer Priyanka Ankit Gupta For Their Game
बिग बॉस 16 - फोटो : Social media

कटरीना के साथ मस्ती करते दिखे सलमान
'बिग बॉस' के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस' के अपकमिंग एपिसोड का एक और प्रोमो शेयर किया है, जिसमें कटरीना और सलमान खान एक साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कटरीना कैफ अपने गाने 'टिप टिप पानी' पर सलमान खान को डांस सिखाते नजर आ रही हैं और सलमान खान भी अभिनेत्री को पूरी तरह फॉलो करने की कोशिश कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: शिल्पा शिंदे के निशाने पर आए 'झलक दिखला जा' के जज करण जौहर, बोलीं- आप क्या ऑस्कर देने वाले हो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed