फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: करण जौहर ने निमृत कौर को दिखाया आइना, एक्ट्रेस की कैप्टेंसी पर उठाए सवाल

Sun, 23 Oct 2022 12:15 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 23 Oct 2022 12:15 AM IST
सार

मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन में दर्शकों को हर दिन कुछ ना कुछ मजेदार और हंगामे से भरा देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
Bigg Boss 16: Karan Johar shows Nimrit Kaur a mirror raises questions on the captaincy of the actress
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन में दर्शकों को हर दिन कुछ ना कुछ मजेदार और हंगामे से भरा देखने को मिल रहा है। एक तरफ घरवाले हर दिन एक दूसरे से लड़ते-झगड़ते नजर आ रहे हैं तो वहीं वीकएंड एपिसोड घरवालों को उनकी इन्हीं हरकतों की वजह से जमकर फटकार भी मिल रही है। इसी क्रम में शनिवार को प्रसारित हुए एपिसोड में फिल्म मेकर करण जौहर बतौर होस्ट नजर आए।

Bigg Boss 16: Karan Johar shows Nimrit Kaur a mirror raises questions on the captaincy of the actress
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

सलमान खान को डेंगू होने की वजह से अभिनेता कुछ दिनों के लिए शो की शूटिंग नहीं कर पाएंगे। ऐसे में फिल्म मेकर करण जौहर उनकी कमी पूरा करने के लिए शो का हिस्सा बने हैं। सलमान के काम को बखूबी निभाते हुए करण जौहर ने आज ना सिर्फ बीते दिनों घर में हुए सभी विवादों का हिसाब-किताब किया बल्कि घरवालों की जमकर क्लास भी लगाई।

Bigg Boss 16: बिग बॉस को धमकी देकर बुरी फंसी गोरी नागोरी, करण जौहर ने जमकर लगाई फटकार

Bigg Boss 16: Karan Johar shows Nimrit Kaur a mirror raises questions on the captaincy of the actress
,bigg boss 16 ,bigg boss ,salman khan ,salman khan dengue ,karan johar ,karan johar bigg boss 16 , - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, अर्चना के कप्तान बनने के बाद से ही घर के सभी सदस्य उनके खिलाफ मोर्चा खोले नजर आ रहे हैं। ऐसे में उन्हें परेशान करने के लिए घर वाले लगातार बिग बॉस के नियमों का उल्लंघन कर कैप्टन के रूम से चॉकलेट और खाने का सामान चुरा रहे हैं। इतना ही नहीं इस दौरान गोरी नागोरी और अर्चना के बीच जमकर बहस बाजी और धक्का-मुक्की तक देखने को मिली, जिस पर करण जौहर ने गोरी को खूब खरी-खोटी सुनाई।

Photos of the Day: रश्मिका ने देसी लुक में ढाया कहर और रकुल का बोल्ड अंदाज, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16: Karan Johar shows Nimrit Kaur a mirror raises questions on the captaincy of the actress
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

यही नहीं गोरी का समर्थन कर रहे अन्य घरवालों को भी करण ने इस दौरान आईना दिखाया। घर के पिछले कप्तानों से बात करते हुए उन्होंने ना सिर्फ गोरी नागोरी को गलत साबित किया बल्कि सभी की गलतियां भी गिनाई। निमृत से बात करते हुए करण ने उनसे कहा कि अगर अर्चना की जगह वह होती तो क्या करतीं। इस पर निमृत का जवाब सुनते ही करण कहते हैं कि जैसा वह करती वैसा ही अर्चना ने भी किया है। हालांकि करण की बात से सहमत निमृत लगातार अपना पक्ष रखने की कोशिश करती रहीं। लेकिन अंत में करण यह कहकर उन्हें शांत करा दिया कि वह चाहे जो भी सोचे लेकिन उन्होंने अपनी कप्तानी में रहते हुए कई सारी गलतियां की जिसकी वजह से बिग बॉस ने उनसे कप्तानी छीन ली।

Bollywood Gossips: जब रामायण के लिए रामानंद सागर को लड़नी पड़ी थी कानूनी लड़ाई, 10 साल तक चला था केस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed