फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: घरवालों ने बिग बॉस के सामने खोली एक-दूसरे की पोल, कन्फेशन रूम में जमकर की चुगली

Thu, 20 Oct 2022 11:36 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 20 Oct 2022 11:36 PM IST
सार

टेलीविजन का मशहूर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। दर्शकों को शो में हर दिन कुछ ना कुछ नया देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
Bigg Boss 16: contestants shared juicy gossips with bigg boss in the latest episode of the show
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

टेलीविजन का मशहूर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। दर्शकों को शो में हर दिन कुछ ना कुछ नया देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को प्रसारित हुए एपिसोड में एक बार फिर दर्शकों को काफी कुछ मजेदार और दिलचस्प देखने को मिला, जब खुद बिग बॉस ने घर के सभी सदस्यों को एक-दूसरे की चुगली करने का टास्क दिया। इस दौरान सभी घरवाले एक-दूसरे की जमकर पोल पट्टी खोलते नजर आए।

Bigg Boss 16: contestants shared juicy gossips with bigg boss in the latest episode of the show
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

दरअसल, बिग बॉस ने सभी घरवालों को टास्क दिया कि वह बारी-बारी से कन्फेशन रूम में आकर घर के सदस्यों से जुड़ी कुछ गॉसिप्स उनके साथ साझा करें। इस दौरान सभी सदस्य एक के बाद एक कन्फेशन रूम में जाकर बिग बॉस को गॉसिप्स सुनाने लगे। हालांकि दौरान सभी ने ज्यादातर सौंदर्या और गौतम को लेकर गॉसिप की, लेकिन बिग बॉस को सबसे ज्यादा मजेदार मान्या और अर्चना की गॉसिप लगी, जिसके लिए उन्हें अंत में तोहफा भी दिया गया। 

Bigg Boss 16: टीना और शालीन की दोस्ती में आई दरार, जानें 18वें दिन बिग बॉस के घर में क्या-क्या हुआ

Bigg Boss 16: contestants shared juicy gossips with bigg boss in the latest episode of the show
मान्या सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सबसे पहले मान्या ने बिग बॉस के सामने चुगली करते हुए कहा कि सुंबुल कहीं ना कहीं शालीन को पसंद करती हैं, क्योंकि वह जब भी टीना के आस-पास रहते हैं या उनके साथ समय गुजारते हैं तो सुंबुल के अंदर जलन की भावना देखने को मिलती है। इतना ही नहीं उन्होंने सौंदर्या और गौतम को लेकर भी बिग बॉस के सामने बात की। उन्होंने बताया कि सौंदर्या पहले शालीन और गौतम दोनों के साथ समय बिता रही थीं, लेकिन जैसे ही गौतम कैप्टन बने वह विक्टिम कार्ड खेलकर गौतम के करीब आ गईं। मान्या ने यह भी कहा कि सौंदर्या मतलब के लिए लड़कों के करीब जाती हैं। ऐसे में वह गौतम को इस बारे में कई बार गौतम को भी सावधान कर चुकी हैं।

 'बिग बॉस' के घर में करीब आए अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर, एक्ट्रेस बोलीं- लड़कर तुझे प्यार करना

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16: contestants shared juicy gossips with bigg boss in the latest episode of the show
अर्चना - फोटो : Social media

वहीं, अर्चना ने कन्फेशन रूम में आते ही बिग बॉस के साथ ढेर सारी बातें करना शुरू कर दी। बिग बॉस के इस सीजन की मोस्ट एंटरटेनर कंटेस्टेंट अर्चना गौतम ने बिग बॉस को घर के सदस्य जुड़ी कई सारी मजेदार गॉसिप्स सुनाई। अर्चना ने कहा कि गौतम और सौंदर्या का चल रहा है और अच्छे से चल रहा है। इतना ही नहीं इस दौरान बिग बॉस से बात करते हुए अर्चना उनसे कद्दूकस भिजवाने की अपील तक कर दी, जिस पर बिग बॉस उनसे कहते हैं कि गॉसिप के समय भी आप शॉपिंग लिस्ट गिना रही हैं। हालांकि बाद में बिग बॉस ने अर्चना की विश को पूरी करते हुए घर में कद्दूकस भिजवा देते हैं, जिस पर सारे घर वाले कहते हैं कि बिग बॉस सिर्फ अर्चना की ही इच्छाएं पूरी करते हैं।

Bigg Boss 16: नए एपिसोड में फिर भिड़े घरवाले, सुंबुल-मान्या को मिली सजा, जानें 17वें दिन क्या-क्या हुआ?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed