रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16’ में इस हफ्ते दर्शकों को एक और एलिमिनेशन देखने को मिल सकता है। इस हफ्ते घर से बाहर निकलने वाले सदस्य का नाम सामने आ गया है, जिसे जानकर फैंस भी दंग रह गए। अब दावा किया जा रहा है कि 'बिग बॉस' के घर से इस हफ्ते अंकित गुप्ता का पत्ता कटने वाला है। इस खबर के बाद 'बिग बॉस' के फैंस काफी नाराज हैं और सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इस फैसले को गलत बता रहे हैं।
Bigg Boss 16: 'बिग बॉस' के घर से बेघर हुए अंकित गुप्ता! भड़के यूजर्स ने सलमान खान और मेकर्स को लताड़ा
फैन क्लब ने दी जानकारी
Exclusive and Confirmed#AnkitGupta has been Eliminated by Homemates for Having least Contribution in the show.
बता दें कि इस बार एलिमिनेशन टास्क के बाद वोटिंग लाइनें नहीं खोली गई थीं। 'बिग बॉस' फैन क्लब पर इस खबर की पुष्टि की गई। सोशल मीडिया पर एक ट्वीट में बताया गया, 'अंकित गुप्ता घर से बेघर होने जा रहे हैं। अंकित गुप्ता बाकी घरवालों के वोट के आधार पर घर से बेघर हुए हैं।' दरअसल, शो में 'वीकेंड का वार' में बजर राउंड रखा गया। इसमें सभी घरवालों से सवाल पूछा कि इस शो में सबसे कम योगदान किसका है? इस पर जवाब देते हुए ज्यादातर लोगों ने अंकित का नाम लिया। बताया जा रहा है कि इसी वजह से अंकित गुप्ता को शो से बाहर कर दिया जाएगा।
Retweet if sad, Like Happy
Pathaan: ‘बेशरम रंग’ ही नहीं शाहरुख का ‘झूमे जो पठान’ भी है कॉपी? सोशल मीडिया यूजर्स ने ढूंढ निकाला सबूत
क्यों निकाले गए अंकित?
दरअसल, अंकित गुप्ता 'बिग बॉस' के उन प्रतिभागियों में से हैं, जो ज्यादा नहीं बोलते हैं। इस व्यवहार पर अंकित को शो में कई बार टोका भी गया, जिसके बाद वह अब घरवालों के साथ घुलने-मिलने लगे थे। शो में उनकी भागीदारी पहले से ज्यादा हो गई थी। इसके बावजूद उन्हें घर से निकाल जा सकता है।
Bollywood Celebs: एक्टिंग में ही नहीं पढ़ाई में भी आगे हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, एक के पास तो है एमबीए की डिग्री
'बिग बॉस' के फैंस भड़के
अंकित गुप्ता को घर से बाहर किए जाने पर अब फैंस काफी नाराज है। यहां तक कि वे शो के मेकर्स पर भी भड़के हुए हैं। लोग सोशल मीडिया पर ट्वीट कर अंकित गुप्ता के एलिमिनेशन पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, अंकित गुप्ता सच में घर से बेघर होंगे या नहीं, इस बारे में तो शो के वीकेंड वार में ही पता चलेगा।
Master Manjunath: अपने जमाने का 'सुपरस्टार' था ये 'मास्टर', आज लुक देखकर पहचान पाना मुश्किल