फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक ने उड़ाया शालीन के चिकन की मांग का मजाक, एक्टर ने प्रियंका पर निकाली भड़ास

Wed, 02 Nov 2022 12:27 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 02 Nov 2022 12:27 AM IST
सार

मशहूर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन में दर्शकों को शुरुआत से ही हंगामे और विवाद देखने को मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 16: Abdu Rozik mocks Shaleen bhanot demand for chicken actor vents anger on Priyanka chaudhary
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

मशहूर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन में दर्शकों को शुरुआत से ही हंगामे और विवाद देखने को मिल रहे हैं। शो को शुरू हुए एक महीना पूरा हो चुका है और अब हर दिन के साथ इसमें मनोरंजन और रोमांच बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को प्रसारित हुए एपिसोड में दर्शकों को एक बार फिर घर के अंदर लड़ाई-झगड़े और बहसबाजी देखने को मिली।

Bigg Boss 16: Abdu Rozik mocks Shaleen bhanot demand for chicken actor vents anger on Priyanka chaudhary
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

लेटेस्ट एपिसोड में शो के सबसे चर्चित और लोकप्रिय सदस्य अब्दु रोजिक शालीन भनोट की नकल उतारते हुए उनका मजाक उड़ाते नजर आए। बीते दिनों बिग बॉस ने शालीन को हर समय चिकन की रट लगाने पर जमकर फटकार लगाई थी। साथ ही उन्हें यह भी ध्यान दिलाया था कि बिग बॉस और शो के मेकर्स को घर में आए सभी सदस्यों की मेडिकल कंडीशन से जुड़ी जिम्मेदारी का एहसास है। इसी क्रम में अब्दु शालीन की इसी हरकत की नकल उतारते हुए बिग बॉस से चिकन मांगते हुए नजर आए।

Movies Superhit Fashion: जीनत अमान के बेल बॉटम से दीपिका के निजामी लुक तक, सुपरहिट था इन फिल्मों का फैशन

Bigg Boss 16: Abdu Rozik mocks Shaleen bhanot demand for chicken actor vents anger on Priyanka chaudhary
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

इसके बाद उन्होंने चिकन की जगह पर बिग बॉस से बर्गर की मांग करते हुए शालीन का जमकर मजाक उड़ाया। इस दौरान आसपास बैठे घर के सभी सदस्य अब्दु की इस हरकत और उनके मजाकिया अंदाज को एंजॉय कर रहे थे। इसी दौरान कुछ दूर बैठीं प्रियंका चौधरी भी अब्दु के इस मजाक पर हंसती नजर आईं, जिसे देख शालीन भनोट का पारा हाई हो गया और उनका सारा गुस्सा अभिनेत्री पर फूट गया। इसके बाद दोनों सदस्यों के बीच एक बार फिर जोरदार बहस देखने को मिली।

Hrithik Roshan: शायराना अंदाज में ऋतिक सोशन ने गर्लफ्रेंड सबा को विश किया बर्थडे, शेयर किया यह खास पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16: Abdu Rozik mocks Shaleen bhanot demand for chicken actor vents anger on Priyanka chaudhary
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

दरअसल, बीते कुछ एपिसोड्स से शालीन और प्रियंका के बीच लगातार बहस बाजी देखने को मिल रही है। इसी क्रम में मंगलवार को प्रसारित हुए लेटेस्ट एपिसोड में प्रियंका और शालीन एक बार फिर दोनों से भिड़ते नजर आए। बहस बाजी करते हुए जहां प्रियंका लगातार शालीन से यह कहती नजर आईं कि वह उनकी मेडिकल कंडीशन पर नहीं बल्कि अब्दु के मजाक हंस रही थीं तो वहीं शालीन लगातार इस बात पर नाराज होते रहे कि प्रियंका उनके मेडिकल कंडीशन रही है।

Ap Dhillon: इंटरनेशनल टूर के दौरान लगी चोट के बाद रिकवर हो रहे हैं एपी ढिल्लों, फैंस से की खास अपील

विज्ञापन
Bigg Boss 16: Abdu Rozik mocks Shaleen bhanot demand for chicken actor vents anger on Priyanka chaudhary
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

बहस के दौरान बात इस हद तक बढ़ गई कि शालीन ने गुस्से में आकर प्रियंका से कहा कि उन्होंने अपनी औकात दिखा दी है। साथ ही उन्होंने धमकी दी कि वह इस घर में उनसे बचकर रहें। वहीं, शालीन का यह बर्ताब देख प्रियंका ने कहा कि आपने आज सबको अपनी असली चेहरा दिखाया है। इतने दिनों से आपने फेकनेस का जो नकाब पहन रखा था, वह आज उतर गया है और सबको असली शालीन भनोट दिख गया है। दोनों के बीच बढ़ती बहस बाजी को देख साजिद खान और अंकित गुप्ता ने उन्हें शांत करने की कोशिश की।

Ram Charan: साउथ सुपरस्टार राम चरण के फैंस के लिए बुरी खबर, इस मेगा बजट की फिल्म पर लगा ताला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed