फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hrithik roshan wishes girlfriend saba khan in a romantic way shared a poem

Hrithik Roshan: शायराना अंदाज में ऋतिक सोशन ने गर्लफ्रेंड सबा को विश किया बर्थडे, शेयर किया यह खास पोस्ट

Tue, 01 Nov 2022 11:35 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 01 Nov 2022 11:35 PM IST
सार

ऋतिक रोशन ने बड़े ही खास अंदाज में अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद को जन्मदिन की बधाई दी, जिसमें उनका प्यार साफ तौर पर झलक रहा है। 

विज्ञापन
Hrithik roshan wishes girlfriend saba khan in a romantic way shared a poem
ऋतिक रोशन, सबा आजाद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऋतिक रोशन बॉलीवुड का जाना माना नाम हैं। अपने स्टाइलिश अंदाज और अपनी अदाकारी से उन्होंने करोड़ों दिलों पर राज किया है। अक्सर ही वह अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार ऋतिक के सुर्खियों में आने की वजह सबा आजाद हैं, जिसने आज अपना 37वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ मनाया।
विज्ञापन

ऋतिक रोशन ने बड़े ही खास अंदाज में अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद को जन्मदिन की बधाई दी, जिसमें उनका प्यार साफ तौर पर झलक रहा है। उन्होंने अपने एक स्टेज शो से सबा की फोटो को शेयर करके उन्हें जन्मदिन की  शुभकामनाएं दीं। उस फोटो में सबा के हाथ में माइक है और वह पूरी तरह उस माहौल में खोई नजर आ रही हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

विज्ञापन
विज्ञापन

ऋतिक की जिंदगी में सबा कितनी अहम हैं यह इस बात से पता चलता है कि ऋतिक उन्हें हर इवेंट्स में अपने साथ लेकर जाते हैं।  उन्होंने अपने रिश्ते को आधिकारिक तब किया जब वह सबा के साथ हाथों में हाथ डालकर करण जौहर के 50वें बर्थडे में नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने लोगों की नजरों में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया। लोगों के बीच उनकी कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया जाता है। अक्सर ही उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इतना ही नहीं सबा ऋतिक के परिवार संग अच्छे संबंध साझा करती हैं।

विज्ञापन

ऋतिक  के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 'फाइटर' में नजर आने वाले हैं जो 28 सितंबर 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में ऋतिक के साथ दीपिका पादुकोण स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा अनिल कपूर भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। देखना है कि  ऋतिक इसमें अपने एक्टिंग का जादू कैसे बिखेरते है और अपने फैंस के लिए क्या कुछ खास करने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed