Ap Dhillon: इंटरनेशनल टूर के दौरान लगी चोट के बाद रिकवर हो रहे हैं एपी ढिल्लों, फैंस से की खास अपील
रैपर एपी ढिल्लों ने बताया है कि वह अपनी चोट से उबर रहे हैं और जल्द ठीक हो जाएंगे। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा किया है।
विस्तार
पंजाब के सिंगर और रैपर एपी ढिल्लों का मंगलवार सुबह एक्सीडेंट हो गया था। इस दौरान वह बुरी तरह घायल हो गए थे। हादसे के बाद उनकी टीम ने रैपर को अस्पताल में भर्ती कराया और उन्होंने सोशल मीडिया पर इस हादसे की जानकारी दी थी। अब उन्होंने बताया है कि वह अपनी चोट से उबर रहे हैं और जल्द ठीक हो जाएंगे। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा किया है।
इस दुर्घटना के बाद सिंगर ने अपने अमेरिका के लॉस एंजेलिस और कनाडा में होने वाले शोज को रद्द किया गया है। इन शोज की नई तारीख के बारें में भी उन्होंने पोस्ट में जानकारी दी। बता दें कि चोट लगने से पहले एपी ढिल्लों नार्थ अमेरिका में अपने शोज कर रहे थे। इस इंटरनेशनल टूर में अमेरिका और कनाडा में उनके शोज और कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया था।
इसे भी पढ़ें- Ram Charan: साउथ सुपरस्टार राम चरण के फैंस के लिए बुरी खबर, इस मेगा बजट की फिल्म पर लगा ताला
अपनी हालिया पोस्ट में एपी ढिल्लों ने बताया कि 'एक दुर्भाग्यपूर्णं घटना की वजह से मेरे शो को रद्द किया जा रहा है। मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं और पूरी तरह से ठीक होने की उम्मीद कर रहा हूं, हालांकि मैं इस समय परफॉर्म नहीं कर पाऊंगा'। आगे उन्होंने लिखा- 'मैं आप सभी से मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं और इससे आपको होने वाली किसी भी असुविधा के लिए माफी मांगता हूं। अपने टिकट को होल्ड करके रखें, ये अगली नई तिथि पर मान्य होंगे'।