टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 15 को सुर्खियों में बनाए रखने के लिए मेकर्स पूरी कोशिश कर रहे हैं। अगले हफ्ते शो का फिनाले होने वाला था लेकिन फिनाले से कुछ दिनों पहले ही मेकर्स बिग बॉस में ऐसा ट्विस्ट लेकर आए हैं, जिसे देखकर घरवालों के होश उड़ गए हैं, तो दूसरी तरफ फैंस भी हैरान हैं। मेकर्स ने बिग बॉस को दो हफ्तों के लिए आगे बढ़ा दिया है यानी अब शो का फिनाले दो हफ्ते के बाद होगा, जिस वजह से कई कंटेस्टेंट्स परेशान नजर आए। मेकर्स के इस फैसले का सबसे ज्यादा फायदा उन कंटेस्टेंट्स को होगा, जो टिकट टू फिनाले नहीं जीत पाए हैं साथ ही इस सीजन में जिन-जिन कंटेस्टेंट्स ने टिकट टू फिनाले जीता है, उनके लिए मुश्किलें शुरू होने वाली हैं। इन मुश्किलों का सबसे पहले रश्मि देसाई और अभिजीत बिचुकले ने सामना किया है। इस हफ्ते उनसे टिकट टू फिनाले छीन लिया गया है।
Bigg Boss 15: रश्मि देसाई और अभिजीत बिचुकले से छीना 'टिकट टू फिनाले', घरवालों के इस कदम से दोनों को हुआ नुकसान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:15 AM IST
सार
बिग बॉस 15 में रश्मि देसाई और अभिजीत बिचुकले से टिकट टू फिनाले वापस ले लिया गया है और अब वह दोनों घर में असुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन