टेलीविजन के चर्चित और पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन को शुरू हुए चार हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका हैं। शो के इस सीजन के पहले दिन से ही लोगों को भरपूर ड्रामा और बवाल देखने को मिल रहा है। हालांकि, इस सीजन घरवालों को अब तक सिर्फ दो कंटेस्टेंट ही बतौर कैप्टन मिले हैं। ऐसे में अब शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट के बाद घर में तीसरे कैप्टन के चुनाव के लिए बिग बॉस ने घरवालों को नया टास्क दिया था। इस टास्क के लिए बिग बॉस ने घरवालों को दो टीमों में बांटा था।
इस कैंप्टेंसी टास्क के लिए पहली टीम में तेजस्वी प्रकाश, निशांत भट्ट, मायशा अय्यर, राजीव अदातिया, सिंबा नागपाल और प्रतीक प्रतीक सहजपाल शामिल थे। जबकि दूसरी टीम में उमर रियाज, विशाल कोटियन, अफसाना खान, अकासा, ईशान और जय भानुशाली को रखा गया था। शो के बीते दो एपिसोड में घरवाले इसी टास्क को करते नजर आए थे।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
टास्क तहत एक- एक कर दोनों टीम को गार्डन एरिया में रखें लव कैप्टन अल्फाबेट के अंदर खड़ा होना था। जिसके बाद विरोधी टीम को वर्ड में खड़ी टीम को बाहर निकालने की कोशिश करनी थी। हालांकि दोनों ही टीम इस टास्क से किसी भी सदस्य को बाहर करने में असफल रही और यह टास्क ड्रॉ हो गया।
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में किसी के भी टास्क ना जीत पाने के कारण बिग बॉस ने घर वालों को इस हफ्ते घर का कैप्टन चुनने के लिए एक टास्क करने को कहा। हालांकि इस टास्क से पहले बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स को कैप्टेंसी किस टास्क में हिस्सा लेने के लिए किन्हीं दो सदस्यों के नामों का चुनाव करने को कहा।
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
इसके बाद घर वाले टास्क के लिए किन्हीं दो सदस्यों के नाम पर आपस में चर्चा करते नजर आए। हालांकि, थोड़ी ही देर बाद यह चर्चा बहस बाजी और फिर लड़ाई में बदल गई। दरअसल इस हफ्ते कैप्टेंसी के लिए प्रतीक सहजपाल खुद को प्रबल दावेदार मान रहे थे। तो वहीं विशाल, करण समेत कुछ अन्य सदस्य भी खुद को कैप्टेंसी का दावेदार मान रहे थे। ऐसे में किन्हीं दो नामों के चुनाव को लेकर घरवाले आपस में ही भिड़ गए।
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
देखते-देखते यह लड़ाई इस कदर आगे बढ़ गई कि घर में सभी एक बार फिर बिग बॉस ओटीटी कंटेंस्टेंट्स रहे चुकें प्रतीक और निशांत के खिलाफ हो गए। इतना ही नहीं इस दौरान शो में बिग बॉस टीटी के नाम पर भेदभाव का आरोप लगाया गया। हालांकि घर वालों के बीच हुई इस असहमति की वजह से कैप्टेंसी टास्क को रद्द कर दिया गया।