फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: तेजस्वी प्रकाश और निशांत भट्ट की स्ट्रेटेजी हुई फेल, एक्टिंग नहीं आई काम

Wed, 27 Oct 2021 01:56 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 27 Oct 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 tejasswi prakash and nishant bhatt strategy goes wrong in captaincy task jay bhanushali gets angry
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस सीजन 15 में काफी ड्रामा देखने को मिला। घर में राजीव अदातिया की एंट्री से काफी बदलाव आया। शमिता शेट्टी और विशाल के रिश्ते में दरार आ गई तो वहीं दूसरी तरफ ईशान के साथ पहले ही दिन पर उनका जमकर झगड़ा हुआ। इन सबके बीच बिग बॉस ने घर में कैप्टनसी टास्क किया, जिसमें घरवालों को दो टीमों में बाटा गया। जिसमें से एक टीम पहली टीम जिसने टास्क परफॉर्म किया उसमें अफसाना खान, उमर रियाज, विशाल कोटियन, अकासा सिंह, जय भानुशाली और ईशान सहगल एक टीम में थे।



तेजस्वी और निशांत ने बनाई स्ट्रेटेजी

कैप्टन वर्ड के अंदर खड़े सदस्य जब काफी समय तक अपनी जगह से नहीं हिले तो बिग बॉस ने घोषणा करते हुए बताया कि अब उनके पास पहली टीम को हिलाने के लिए सिर्फ दो ही घंटे बचे हैं। जिसके बाद तेजस्वी और निशांत ने मिलकर स्ट्रेटेजी बनाई। निशांत तेजस्वी से ये कहते हुए नजर आए कि तुम अफसाना के पास जाना और ऐसी एक्टिंग करना कि तुम्हारे मुंह में पाउडर चला गया है।

bigg boss 15 tejasswi prakash and nishant bhatt strategy goes wrong in captaincy task jay bhanushali gets angry
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

अफसाना के पास पहुंची तेजस्वी

तेजस्वी निशांत की बात मानकर अफसाना के पास पहुंची और उन्होंने उनपर टेल्कम पाउडर डालना शुरू कर दिया। अफसाना ने तेजस्वी के हाथ से छीनकर टेल्कम पाउडर उन्हीं के मुंह पर डाल दिया। जहां अपनी स्ट्रेटेजी के अनुसार तेजस्वी ने एक-दो बार नाटक किया कि उनके मुंह में पाउडर जा रहा है, लेकिन उसके बाद वो तेज-तेज खांसने लगीं।

bigg boss 15 tejasswi prakash and nishant bhatt strategy goes wrong in captaincy task jay bhanushali gets angry
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

एक्टिंग नहीं आई काम

हालांकि तेजस्वी और निशांत की स्ट्रेटेजी ये थी कि उनके ऐसा करने से लव कैप्टन में बैठीं अफसाना और बाकी के कुछ सदस्य नीचे उतरकर आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। करण कुंद्रा तेजस्वी को घर के अंदर लेकर आए जहां आकर उन्होंने बताया कि वो दूसरी टीम को नीचे उतारने के लिए नाटक कर रहे थे। इसी के साथ उन्होंने दो कंटेस्टेंट को बाहर भेजा ताकि वो उन्हें नीच उतारें।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 tejasswi prakash and nishant bhatt strategy goes wrong in captaincy task jay bhanushali gets angry
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

उमर के पास आए प्रतीक और राजीव

लव कैप्टन पर चढ़े हुए उमर रियाज  प्रोफेशनल डॉक्टर हैं, ऐसे में प्रतीक और राजीव के निशाने पर वो रहे। दोनों ने उनके पास आकर उमर को उनकी शपथ याद दिलाते हुए कहा कि आपका काम मदद करना है। हालांकि उमर नीचे  उतरने के लिए तैयार भी हो गए, लेकिन जैसे ही वो नीचे उतरने वाले थे जय ने उन्हें तुरंत ऐसा करने से रोक दिया।

विज्ञापन
bigg boss 15 tejasswi prakash and nishant bhatt strategy goes wrong in captaincy task jay bhanushali gets angry
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

जय को पसंद नहीं आया तेजस्वी का मजाक

एक तरफ जहां सभी घरवालों ने इस बात को हल्के में लिया तो वहीं जय भानुशाली को तेजस्वी द्वारा किया गया ये मजाक बिलकुल भी पसंद नहीं आया। जय ने कहा, ‘मैं यकीन नहीं कर सकता तेजस्वी जैसी समझदार लड़की ऐसा कर सकती है। उमर को मन में ये गिल्ट हो रहा था कि वो किसी की मदद नहीं कर पाया। जिसके बाद तेजस्वी और जय में थोड़ी बहस भी छिड़ गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed