फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: घरवालों ने दिया सलमान खान को जन्मदिन का तोहफा, भाईजान के गाने पर थिरकते आए नजर

Sun, 26 Dec 2021 12:52 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 26 Dec 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Salman Khan was given a birthday present by the contestants performed dance performance on the song of Bhaijaan
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

टीवी का विवादित और मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 15 यूं तो अपने लड़ाई- झगड़ों और हंगामों की वजह से चर्चा में बना रहता है। लेकिन शो के इस शनिवार को प्रसारित हुए एपिसोड में लड़ाई- झगड़ों के अलावा काफी कुछ नया देखने को मिला। दरअसल, शनिवार को प्रसारित हुए वीकेंड का वार एपिसोड में दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज देखने को मिला। एक ओर जहां शो में क्रिसमस सेलिब्रेशन किया गया तो वहीं दूसरी ओर आलिया भट्ट समेत आरआरआर की पूरी टीम और घर के सदस्यों ने शो के होस्ट यानी सलमान खान का जन्मदिन भी मनाया।

शनिवार को प्रसारित हुए वीकेंड का वार एपिसोड में यूं तो हर बार सलमान घरवालों एक क्लास लगाते नजर आते हैं। हालांकि, इस पर शो की शुरुआत कुछ नए ढंग से हुई। इस बार शो की शुरुआत सलमान खान की बजाय बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने की। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने बर्थडे सॉन्ग गाकर सलमान खान का स्टेज पर स्वागत भी किया।

Bigg Boss 15: Salman Khan was given a birthday present by the contestants performed dance performance on the song of Bhaijaan
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

इसके बाद एनटीआर, रामचरण और एसएस राजामौली ने आलिया भट्ट के साथ मिलकर शो में चार चांद लगा दिए। अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंची इस स्टार कास्ट ने ना सिर्फ जोर- शोर से सलमान खान का जन्मदिन मनाया, बल्कि स्टेज पर खूब सारी मस्ती और धमाल भी किए।

Bigg Boss 15: Salman Khan was given a birthday present by the contestants performed dance performance on the song of Bhaijaan
बिग बॉस 15 - फोटो : कलर्स टीवी

दूसरी ओर घरवालों ने भी अपने शो के होस्ट सलमान खान के जन्मदिन पर उन्हें खास तोहफा दिया। इस तोहफे करे तहत सभी घरवालों ने सलमान खान के सुपरहिट गानों पर एक-एक डांस परफॉर्मेंस तैयार कर सलमान के सामने परफॉर्म की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Salman Khan was given a birthday present by the contestants performed dance performance on the song of Bhaijaan
बिग बॉस 15 - फोटो : कलर्स टीवी

सबसे पहले उमर रियाज, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश और रश्मि देसाई ने सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ के सुपरहिट गाने ‘स्लो मोशन’ पर शानदार डांस किया। इसके बाद देवोलीना भट्टाचार्जी, शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल ने सलमान खान की बेहतरीन फिल्म ‘एक था टाइगर’ के मशहूर गाने ‘माशाअल्लाह’ पर परफॉर्मेंस दी।

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Salman Khan was given a birthday present by the contestants performed dance performance on the song of Bhaijaan
बिग बॉस 15 - फोटो : कलर्स टीवी

इसके बाद घर के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर राखी सावंत ने ‘जुम्मे की रात है’ पर धमाकेदार डांस किया और अंत में सभी घरवाले सलमान खान के कुछ गानों के हुक स्टेप म्यूजिक पर करते नजर आए। घरवालों की तरफ से यह तोहफा पाते ही सलमान खान काफी खुश हो गए और उन्होंने इसके लिए सभी घर वालों आभार भी व्यक्त किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed