फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: सलमान खान की बात से सहमत नहीं दिखे राकेश बापट, राखी सावंत को सुनाई खरी खोटी

Tue, 28 Dec 2021 06:34 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 28 Dec 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 raqesh bapat disagrees with salman khan slams rakhi sawant for imitating girlfriend shamita shetty
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 15 अपने अंतिम पड़ाव में है, ऐसे में घर में काफी कुछ देखने को मिल रहा है। सभी घरवाले फिनाले में अपनी जगह बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। शमिता शेट्टी भी कंधे पर चोट लगे होने के बावजूद हर टास्क में हिस्सा ले रही हैं। हाल ही में वीकेंड के वार पर राखी सावंत सलमान खान के सामने शमिता की कंधे की चोट का मजाक बनाते हुए नजर आई थीं। जिसका शमिता शेट्टी को बहुत ज्यादा बुरा लगा था। हालांकि सलमान खान ने इस बात को मजाक कहकर टाल दिया था। अब शमिता के बॉयफ्रेंड राकेश ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।



राखी की ये हरकत नहीं आई पसंद

शमिता के बॉयफ्रेंड और बिग बॉस 15 के पूर्व कंटेस्टेंट राकेश बापट को राखी द्वारा शमिता के चोट का मजाक उड़ाना बिलकुल भी पसंद नहीं आया। इतना ही नहीं सलमान खान ने राखी द्वारा की गई शमिता की एक्टिंग को मजाक बताया था, लेकिन राकेश बापट इससे बिलकुल भी सहमत नजर नहीं आए। दरअसल जब किसी ने शमिता से ये पूछा था कि अगर उनके हाथ में इंजरी है तो वो अपने बालों को कैसे कर्ल करती हैं, जिसके बाद राखी ने उनका मजाक उड़ाया था।

bigg boss 15 raqesh bapat disagrees with salman khan slams rakhi sawant for imitating girlfriend shamita shetty
राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया

राकेश ने सुनाई खरी खोटी

राखी द्वारा शमिता की चोट का मजाक उड़ाने के लिए राकेश ने सोशल मीडिया पर ड्रामा क्वीन को खूब खरी खोटी सुनाई। राकेश बापट ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘सेंस ऑफ ह्यूमर’, ‘मनोरंजन’? ये सीधा-सीधा किसी पर निशाना साधना है’। राकेश ने शमिता को मैसेज देते हुए आगे लिखा, ‘तुम अपना ध्यान रखो, अच्छे से रहो और हम जल्द ही मिलेंगे’। तुमने जिस तरह से खुद को संभाला हुआ है उससे तुम हमारे लिए पहले से ही विजेता हो’।

bigg boss 15 raqesh bapat disagrees with salman khan slams rakhi sawant for imitating girlfriend shamita shetty
राकेश बापट और शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

निशांत भट्ट का राकेश ने किया शुक्रियाअदा

जब राखी सावंत शमिता शेट्टी की चोट का मजाक उड़ा रही थीं तो उस वक्त शमिता काफी दुखी हुईं। ये देखकर निशांत भट्ट उनके पास गए और उन्हें बड़े ही प्यार से समझाने लगे। निशांत भट्ट जिस तरह से शमिता शेट्टी को सांत्वना दे रहे थे वो उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आया। शमिता शेट्टी को संभालने के लिए राकेश ने भी निशांत का शुक्रियाअदा किया। राकेश ने लिखा, ‘निशांत भट्ट शमिता को इस मुश्किल स्थिति में संभालने के लिए अपना धन्यवाद’।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 raqesh bapat disagrees with salman khan slams rakhi sawant for imitating girlfriend shamita shetty
शमिता शेट्टी - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

फैंस ने भी शमिता को दिया समर्थन

राकेश के इस ट्वीट के बाद कई फैंस शमिता शेट्टी के समर्थन में आगे आए। एक यूजर ने लिखा, ‘मैं पूरी तरह से सहमत हूं, ये किसी को पीड़ा देना है। शमिता को हमारा ढ़ेर सारा प्यार और समर्थन है ताकि वो उस घर में अच्छे से रह सकें’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मैं यहीं मना रही हूं कि वो ही ट्रॉफी घर लेकर आएं, वो हमारे लिए पहले से विजेता हैं’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये सच में बहुत खराब था। शमिता पूरे सम्मान के साथ ये गेम खेल रही हैं और हमें उन पर गर्व है’।

विज्ञापन
bigg boss 15 raqesh bapat disagrees with salman khan slams rakhi sawant for imitating girlfriend shamita shetty
बिग बॉस 15 - फोटो : Instagram

सलमान खान ने बताया था जोक

दरअसल राखी ने शमिता की एक्टिंग उतारते हुए सलमान के सामने कहा था कि, ‘जब मेकअप करना हो या बाल बनाने हो तो इनके कंधे में दर्द नहीं होता है। लेकिन जब बर्तन धोने होते हैं तो इनके कंधे में दर्द हो जाता है। राखी ने जिस तरह से शमिता की एक्टिंग उतारी उसे देखकर सलमान खान भी हंस पड़ें,हालांकि शमिता को ये बात बिलकुल भी पसंद नहीं आई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed