टीवी के पॉप्युलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 15 में लगातार पहले दिन से ही विवाद शुरू हो गए हैं। घर में एक भी दिन बिना लड़ाइयों के नहीं गुजर रहा है। खासतौर से हर लड़ाई में प्रतीक सहजपाल अहम हिस्सा होते हैं। वह एक के बाद एक घर के हर सदस्य से लड़ते दिख रहे हैं। जय भानुशाली से हाथापाई के बाद आज वह राज कुंद्रा से भी भीड़ गए। टास्क जीतने के चक्कर में वे सारी हदें पार कर रहे हैं। दरअसल, घर के शीशे का दरवाजा तोड़ने के बाद प्रतीक ने एक बार फिर से बिग बॉस के घर में नुकसान करना शुरू कर दिया है। प्रतीक सहजपाल को आज के एपिसोड में गार्डन एरिया में बने वॉशरूम का लॉक तोड़ते दिखाया गया है। अहम बात ये थी कि जब प्रतीक जब बाथरूम का लॉक तोड़ने में बिजी थे तब विधि पंड्या अंदर नहा रही थीं। ये बात करण को बिलकुल पसंद नहीं आई।
2 of 5
जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
बाथरूम से बाहर आने के बाद विधि ने प्रतीक की शिकायत घरवालों से की। घरवालों को ये बात बिलकुल पसंद नहीं आई। करण ने इस दौरान प्रतीक की जमकर फटकार लगाई और कहा कि घर की चीजे उसे तोड़ने को किसने कहीं। इतना ही नहीं विधि बाथरूम में थी। इस बात का उसे ध्यान देना चाहिए था। करण के साथ साथ सभी घरवालों ने प्रतीक को जमकर खरी खोटी सुनाई।
3 of 5
जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
तेजस्वी प्रकाश ने प्रतीक की क्लास लगाते हुए कहा कि अगर उनके इरादे गलत नहीं थे, तब भी जो उन्होंने किया वो सही नहीं था। ऐसी चीज किसी भी लड़की के लिए डराने वाली हैं।
4 of 5
करण कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
करण ने इस दौरान कैमरे की ओर देखते हुए बिग बॉस को धमकी दी कि अगर घर का सामान तोड़ने पर प्रतीक पर कोई एक्शन नहीं होता, तो फिर मेैं पूरा सेट तोड़ दूंगा।
5 of 5
प्रतीक सहजपाल
- फोटो : Instagram
अब देखना दिलचस्प होगा वीकेंड का वार में सलमान खान प्रतीक की हरकतों पर क्या प्रतिक्रिया देंगे।