करण कुंद्रा बिग बॉस सीजन 15 के सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। उनका गेम घरवालों के साथ-साथ दर्शकों को भी खूब पसंद आ रहा है। करण कुंद्रा बिग बॉस के उन कंटेस्टेंट्स में शुमार हैं जो अपनी बात पर अडिग रहते हैं। भले ही करण ने अपने बिग बॉस के सफर की शुरुआत में तेजस्वी, जय और विशाल के साथ गेम खेला हो, लेकिन अब जब ये तीनों घर में चले गए हैं तो ऐसे में करण जंगलवासियों का पूरा-पूरा सहयोग कर रहे हैं। एक तरफ जहां सभी घरवाले मुख्य घर में एंट्री करने का इंतजार कर रहे हैं तो वहीं करण को उसमें जरा भी दिलचस्पी नहीं हैं।
Bigg Boss 15: करण कुंद्रा ने निशांत भट्ट को किया क्लियर, कहा- मुख्य घर से ज्यादा महत्वपूर्ण है लोगो का विश्वास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 1
-
Link Copied
करण ने कहा सबका भरोसा है मुझपर
करण ने कहा मुख्य गेम घर के अंदर जाकर शुरू होगी, लेकिन अगर अभी मेरा पार्ट हम आगे भी बढ़ाते हैं तो उसमें कोई दिक्कत नहीं है। करण ने कहा ये सारे लोग मुझपर भरोसा करते हैं और मैं इस वक्त किसी का भरोसा नहीं तोड़ना चाहता हूं। निशांत ने कहा तुम मेरे दोस्त हो इसलिए मैं नहीं चाहता तुम कही भी अकेले पड़ो, जिसका जवाब देते हुए करण ने कहा, ‘तुम ये नहीं चाहते कि मैं अकेले पड़ जाऊं।
हम लोगों का बढ़ रहा है बॉन्ड
बातचीत के दौरान करण निशांत को ये समझाते हुए भी नजर आए कि उनका और जंगलवासियों का आपस में बॉन्ड अब बढ़ रहा है। निशांत ने कहा मैं नहीं चाहता आने वाले समय में चीजें सिर्फ तेरे लिए हो, लोग मेरे बारे में सोचे भी नहीं। जिसका जवाब देते हुए करण ने कहा, ‘ऐसा नहीं होगा और अगर ऐसा होता तो तू कल कैप्टन नहीं बनता। मैं ये नहीं बोल रहा ये सब मैं कर रहा हूं।
अकासा ने बताया करण को मास्टरमाइंड
अकासा तेजस्वी, जय और मुख्य घर में रह रहे घरवालों से बातचीत करते हुए करण कुंद्रा को दिमाग वाला बंदा कहती हुईं नजर आईं। दरअसल तेजस्वी घर में अकासा से कुछ बात करती हुईं नजर आईं जहां उन्होंने उन्हें कहा कि तुम्हें क्या लगता है कि कौन है जिसे मालूम हो सकता है। तो इस पर अकासा ने करण का नाम लिया, इसी के साथ अकासा ये कहती हुईं भी नजर आईं कि जितना उधर जंगलवासी सोच भी नहीं सकते उन सबको मिलाकर भी करण कुंद्रा का दिमाग सबसे अधिक चलता है।
फराह खान ने करण को कहा बेस्ट
फराह खान ने इस सीजन का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी करण कुंद्रा को बताया। उन्होंने पहली रैंक पर करण कुंद्रा को खड़ा किया और कहा कि करण अपने दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ बिग बॉस में एक अच्छा गेम भी खेल रहे हैं। इसके अलावा तेजस्वी को उन्होंने नंबर 2 और तीसरे नंबर पर उन्होंने विशाल कोटियन को रखा।