मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 15 लगातार नए- नए ट्विस्ट एंड टर्न के जरिए लोगों का मनोरंजन कर रहा है। शो ने अब अपने 8 हफ्ते पूरे कर लिए हैं। ऐसे में दर्शकों को शो में कई तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इन दिनों शो में सदस्यों के बीच रिश्ते बनते बिगड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं, हमेशा की तरह घरवाले एक- दूसरे भिड़ते नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में प्रसारित हुए वीकेंड का वार एपिसोड के दूसरे दिन यानी रविवार को घर में एक बार फिर घमासान देखने को मिला।
इतना ही नहीं घर में हुआ यह बवाल इतना बढ़ गया कि आज के एपिसोड में बतौर मेहमान पहुंचे कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया बीच में ही शो छोड़ कर चले गए। दरअसल, आज प्रसारित हुए एपिसोड में मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया बतौर मेहमान नजर आए। इस दौरान दोनों ने ही अपने यूट्यूब चैनल का प्रचार भी किया। वहीं, शो के होस्ट सलमान खान के साथ दोनों खूब मस्ती करते हुए नजर आए।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
होस्ट सलमान खान के साथ भरपूर एंजॉय करने के बाद भारती और हर्ष घरवालों से रूबरू होने घर पहुंचे। इस दौरान भारती और हर्ष ने घरवालों को बताया कि बाहर उनके गेम और उनके बारे में क्या बातें चल रही हैं। इसके अलावा दोनों ने ही घरवालों से मजेदार टास्क भी करवाएं। एक टास्क के दौरान आज के एपिसोड में करण कुंद्रा और प्रत्येक सहजपाल के बीच में जोरदार लड़ाई देखने को मिली। दूसरे टास्क के तहत हर्ष और भारती ने घरवालों से एक-एक कर सवाल पूछा। इन सवालों का जवाब देते हुए घरवालों को उस सवाल से जुड़े सदस्य को चुनना था। इसके बाद सवाल के जवाब में चुने गए सदस्यों के मुंह पर फोर्म लगाया था।
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
इस टास्क के तहत प्रतीक की बारी आने पर भारती ने उनसे सवाल किया कि घर वालों में ऐसा कौन सा सदस्य है, जो अपनी हाउस ड्यूटी जिम्मेदारी से पूरी नहीं करते हैं? इस पर प्रतीक ने तेजस्वी का नाम लेते हुए उन्हें बुलाया। हालांकि, प्रतीक द्वारा तेजस्वी को कामचोर कहना करण को बिल्कुल भी रास नहीं आया और वह अचानक ही आपस में भिड़ गए।
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
दोनों के बीच शुरू हुई यह लड़ाई इस हद तक आगे बढ़ गई कि वह नेशनल टीवी पर एक दूसरे को गालियां तक देने लगे। इतना ही नहीं लड़ाई के दौरान करण कुंद्रा द्वारा मां को लेकर की गई एक टिप्पणी प्रतीक सेहजवाल गुस्से से आगबबूला हो उठे और दोनों के बीच लड़ाई काफी हद तक आगे बढ़ गई।
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
वहीं, घर वालों के इस बर्ताव को देख शो में बतौर मेहमान नजर आए भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया बीच में ही के छोड़ कर चले गए। ऐसे में वह घर वालों की इस हरकत के बाद शमिता शेट्टी ने सभी पर गुस्सा निकाला। साथ ही उन्होंने घरवालों के इस बर्ताव को काफी हद तक गलत भी साबित कर दिया।