फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: जंगल में रहने वाले सदस्यों का हाल हुआ बेहाल, बिग बॉस ने छीना इन कंटेस्टेंट्स का सामान

Tue, 05 Oct 2021 01:54 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 05 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 contestants shamita shetty and pratik sehajpal took everyone's clothes and thing after order
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस सीजन 15 की शुरुआत में ही कई ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। सलमान खान ने ये सीजन शुरू होने से पहले ही घर के सभी कंटेस्टेंट्स को आगाह कर दिया था कि इस घर में सरवाइव करना उनके लिए बहुत ही मुश्किल होने वाला है। जहां बिग बॉस के जंगल में एंट्री लेने से पहले ही घरवालों को कई परीक्षाओं से गुजरना पड़ा तो वही अब बिग बॉस के वासियों को सिर्फ जंगल में रहना ही नहीं पड़ रहा है बल्कि कई चीजों की कुर्बानी भी देनी पड़ी।



घर में रहने के लिए करना होगा ये काम

पहले से ही जंगल में रह रहे घरवासियों को बिग बॉस के आलीशान घर में रहने के लिए कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन जैसा कि सभी जानते हैं कि बिग बॉस के घर में हर वक्त के नया ट्विस्ट देखने को मिलता है। ऐसे में दूसरे ही दिन घरवालों को अब घर में रहने के लिए अपनी एक-एक चीज के लिए कई मुश्किलें पार करनी पड़ेगी जिसके बाद ही उन्हें बिग बॉस के जंगल से घर में एंट्री मिलेगी।

bigg boss 15 contestants shamita shetty and pratik sehajpal took everyone's clothes and thing after order
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस ने छीना सामान

दूसरे ही दिन बिग बॉस ने जंगल में रह रहे सभी कंटेस्टेंट से उनका सामान छीन लिया है। दरअसल बिग बॉस ने सभी जंगल वासियों को ये आदेश दिया कि वह अपनी जरूरतों और एक जोड़ी कपड़े को छोड़कर सारा सामान बिग बॉस के घर में बने जंगल की गुफा में डाल दे और इस कार्य को पूरा करवाने की जिम्मेदारी बिग बॉस के आलीशान घर में रह रहे सदस्यों को दी गई।

bigg boss 15 contestants shamita shetty and pratik sehajpal took everyone's clothes and thing after order
प्रतीक सहजपाल, शमिता शेट्टी - फोटो : Instagram

शमिता-प्रतीक को दी गई जिम्मेदारी

जहां एक तरफ सभी घरवाले छोटी-छोटी चीजों के लिए सरवाइव करते हुए नजर आए तो वही बिग बॉस ओटीटी में कंटेस्टेंट्स रह चुके प्रतीक सहजपाल, शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट को बिग बॉस के न सिर्फ शानदार घर में रहने का मौका ही मिला बल्कि उनके पास कई अधिकार भी मिले। सभी कंटेस्टेंट्स की जरूरत की चीजों को छोड़कर उनका सामान गुफा तक पहुंचाने की जिम्मेदारी इन्हीं तीनों को सौंपी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 contestants shamita shetty and pratik sehajpal took everyone's clothes and thing after order
शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल - फोटो : Instagram Post

जंगलवासियों के लिए बने संकट

बता दें कि बिग बॉस के घर में शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट जंगल में रह रहे सदस्यों के लिए संकट बनकर आए हैं। बिग बॉस ने इन तीनों के घर में आते ही ये बात साफ तौर पर कह दी थी कि घर का पहला कैप्टन इन्हीं तीनों में से कोई बनेगा और साथ ही इन तीनों के पास कई विशेषाधिकार हैं और ये घर वालों पर ग्रहण हैं।

विज्ञापन
bigg boss 15 contestants shamita shetty and pratik sehajpal took everyone's clothes and thing after order
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

घर में हुए झगड़े शुरू

बिग बॉस 15 के घर में पहले ही दिन से खूब खींचतान देखने को मिली, एक तरफ जहां घरवाले एक-दूसरे को ढंग से जान भी नहीं पाए, लेकिन उनके बीच खूब झगड़े देखने को मिले। जय भानुशाली और प्रतीक का झगड़ा जहां साफ-सफाई को लेकर हुआ तो वहीं दूसरी तरफ अफसाना और विधि का भी बड़ा झगड़ा देखने को मिला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed