फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg boss 15 contestant vidhi pandya says simba nagpal and akasa singh was the weakest person in the house exclusive

Exclusive: विधि ने कहा घर में हैं मुझसे ज्यादा कमजोर कंटेस्टेंट, इस सदस्य के हाथ में देखना चाहती हैं ट्रॉफी

Wed, 20 Oct 2021 09:48 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 20 Oct 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Bigg boss 15 contestant vidhi pandya says simba nagpal and akasa singh was the weakest person in the house exclusive
विधि पंड्या - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 के घर से विधि पांड्या बाहर आ चुकी हैं। घरवालों के वोटो के आधार पर विधि और डॉनल बिष्ट को घर से बेघर कर दिया गया। विधि ने बाहर आकर घरवालों में उनका सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट कौन है और वो किसके हाथ में ट्रॉफी देखना चाहती हैं। इसी के साथ विधि ने अमर उजाला से खास बातचीत के दौरान ये भी बताया कि घर में उनसे वीक कई कंटेस्टेंट हैं।

विज्ञापन


प्रश्न: बिग बॉस 15 के घर में आपका अनुभव कैसा रहा?

उत्तर: साधारण शब्दों में कहूं तो बहुत ही अच्छा अनुभव था मेरा, बहुत ही प्यार मिला इतने कम समय में मुझे इतना प्यार मिला बिग बॉस के घर में। मैं बाहर आई और मैंने सोशल मीडिया पर देखा तो लोगों का खूब प्यार और समर्थन मेरे को मिल रहा है।
विज्ञापन


प्रश्न: आपकी घर में सबसे बनती थी, क्या आपने उम्मीद की थी कि घरवाले मिलकर इस तरह से आपको निकाल देंगे?

उत्तर: वो उनकी सोच है और घर में सबका अपना पॉइंट ऑफ व्यू है। मैं उसे नकारात्मक तरह से अपनी जिंदगी में आगे लेकर चलना नहीं चाहती हूं। मैंने उसे स्वीकार किया और मैं अब बाहर आ गई हूं। बाहर आकर मुझे ये एहसास हुआ है कि घर में मुझसे भी ज्यादा वीक कंटेस्टेंट हैं, जो बाहर आना डिजर्व करते थे। लेकिन अंतत ये एक शो है और मायने ये रखता है कि आपको दर्शकों से कितना प्यार और इज्जत मिलती है। जो मुझे काफी मिल रही है, जिसके लिए मैं खुश हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg boss 15 contestant vidhi pandya says simba nagpal and akasa singh was the weakest person in the house exclusive
विधि पंड्या - फोटो : सोशल मीडिया

प्रश्न: कौन है घर में जो आपको सबसे ज्यादा रियल लगा और कौन है जो आपको घर में सबसे ज्यादा फेक लगा?

उत्तर: घर में जो सबसे ज्यादा रियल थे वो थे जय, करण और उमर शो में मेरे हिसाब से। मैं फेक नहीं कहूंगी, लेकिन जो हर वक्त गेम, गेम करते थे वो थे विशाल भैया। वो बहुत ज्यादा गेम करते थे जोकि मेरे समझ के बाहर थी।

प्रश्न: आपको घर में फॉलोवर कहा गया, उस पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

उत्तर: मैं किसी और की सोच पर डिबेट करना पसंद नहीं करती हूं, हर किसी को अपनी राय रखने का पूरा हक होता है, जहां मेरे स्टेंड और राय की बात है तो जब मुझे लगा तो मैंने खुद के लिए स्टेंड लिया है। अगर किसी को लग रहा है तो अच्छा है मैं उसमें उनकी मदद नहीं कर सकती हूं। लेकिन मुझे अपने दिल में पता है कि जिस चीज के लिए मुझे खड़ा होना चाहिए था मैं खड़ी हुईं हूं वो मायने रखता है।

Bigg boss 15 contestant vidhi pandya says simba nagpal and akasa singh was the weakest person in the house exclusive
विधि पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

प्रश्न: आपको कौन लगता है जिसे ये ट्रॉफी जीतनी चाहिए?

उत्तर: जय, क्योंकि वो हर चीज बहुत अच्छे तरह से कर रहे हैं।

प्रश्न: आपका जय से रिश्ता घर में अच्छा था। बाहर उनकी भाषा अभद्र भाषा को लेकर काफी कुछ बोला गया बाहर। आप उन्हें जानती हैं आपकी क्या राय है?

उत्तर: ये अच्छी बात नहीं है वैसे भी। आम जिंदगी में भी गाली नहीं देनी चाहिए। लेकिन मेरा ध्यान उस वक्त स्थिति की तरफ था भले ही वो इंसान गाली नहीं दे रहा है, लेकिन उसकी हरकतें जो थी वो गाली के बराबर ही थी जो थी घर में। मेरा फोकस वहां था मैंने जय को समझाया है वक्त-वक्त पर उनके गुस्से को काबू रखने के लिए और उन्हें शांत करने की कोशिश की है। वो बहुत ही भावुक हैं और वो खुद को नहीं रोक पाते हैं। मैं उनके साथ थी और हमेशा रहूंगी। मैं एक दोस्त की तरह उन्हें समझाती थी, क्योंकि कोई गाली नहीं दे रहा है इसका ये मतलब नहीं है उसकी हरकतें गाली वाली नहीं हैं।

Bigg boss 15 contestant vidhi pandya says simba nagpal and akasa singh was the weakest person in the house exclusive
विधि पंड्या - फोटो : सोशल मीडिया
प्रश्न: आपने सलमान खान ने जब प्रतीक को कुछ बोला था तो उसपर भी आपने सवाल उठाया था, उसके बारे में आप क्या कहेंगी?

उत्तर: मेरा पॉइंट ये था कि अगर उन्हें गाली के शब्द से इतनी तकलीफ है, जब आपका गुस्सा इतना ज्यादा है, लेकिन जब सर आपको समझा रहे थे तो वो क्यों नहीं था। मेरा पॉइंट ये था, मैं प्रतीक को ये बताना चाहती थी कि आप इंसान देखकर गुस्सा होते हो। आपके खुद के कुछ नियम नहीं है जिंदगी में। आपने एक गाली है जो मैं मानती हूं खराब गाली है, आपने उसे लेकर बहुत बवाल किया, लेकिन वो जब सर ने कहा तो उनके सामने उन्होंने एक शब्द भी नहीं बोला। मेरा सवाल प्रतीक से था कि इंसान देखकर गुस्सा होता है।

प्रश्न: आपके निकलने से डॉनल बिष्ट भी हैरान हैं, क्योंकि आपके घर में सबसे अच्छे कनेक्शन थे?

उत्तर: दुर्भाग्य से उनका घर में किसी के साथ भी कनेक्शन नहीं था और मुझे जय ने कहा है कि वो हर चीज से ज्यादा इस शो के लिए ईमानदार हैं, वो चाहते हैं कि इस सीजन का नाम हो और वो उसके लिए वो हर चीज करेंगे जो सीजन का नाम करे। अगर उन्हें लगता है कि मेरी भागीदारी कम थी तो ठीक है, ये गेम हैं आखिरकार। मैं उसका असर अपने रिश्ते पर नहीं पड़ने दूंगी। डॉनल ने कहा कि तुझे क्यों घर से निकाला तेरा तो सभी के साथ अच्छा था, लेकिन आखिकार ये सबकी अपनी सोच है। मेरी जिंदगी अब बिग बॉस के घर के बाहर है और मैं उसके बारे में सोचना चाहती हूं।
 

Bigg boss 15 contestant vidhi pandya says simba nagpal and akasa singh was the weakest person in the house exclusive
विधि पंड्या - फोटो : सोशल मीडिया
प्रश्न: बिग बॉस के घर में जाने का मौका मिलेगा तो कुछ और देखने को मिलेगा?

उत्तर: मेरा कोई अलग रूप नहीं है मैं जो हूं यही हूं, यही देखने को मिलेगा।

प्रश्न: आपको क्या लगता है कौन हैं वो कंटेस्टेंट जिनका योगदान आपसे भी ज्यादा कम है?

उत्तर: मुझे लगता है सिंबा और अकासा हैं जो उतना योगदान नहीं दे रहे हैं।

प्रश्न: कौन से कंटेस्टेंट हैं जिनके साथ आप घर से बाहर निकलने के बाद संपर्क में रहेंगी?

उत्तर: जय उमर और करण हैं जिनसे मैं संपर्क में रहना चाहूंगी और कोई ऐसा नहीं है जिससे मैं बात नहीं करना चाहूंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed