फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: घरवालों के निशाने पर आए घर के तीन सदस्य, बिग बॉस ने पहले दिन दी ये सजा

Mon, 04 Oct 2021 01:37 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 04 Oct 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 contestant donal bisht ieshaan sehgaal and vidhi pandya least interesting people according to housemates
डोनल बिष्ट, ईशान सहगल, डोनल बिष्ट - फोटो : Instagram

बिग बॉस 15 का आगाज होते ही बिग बॉस ने हर सदस्य का असली रंग देखने को मिला। एक तरफ जहां बिग बॉस के घर में कुछ सदस्यों के बीच बॉंडिंग बनती दिखाई दी तो वहीं कुछ सदस्य पहले दिन ही घरवालों के निशाने पर आ गए। बिग बॉस ने घरवालों के साथ शो में एंट्री करने से पहले ही अपनी गेम शुरू कर दी थी और घरवालों को जंगल में रखा था। अब बिग बॉस ने घर में एक गेम खेला और घरवालों से सवाल जवाब किए। इन सवालों का जवाब लेने के लिए घर में मौनी रॉय पहुंची।



मौनी रॉय का दिखा घर में जलवा

नागिन जैसे शो कर चुकी मौनी रॉय टेलीविजन का एक जाना-माना नाम हैं। बिग बॉस 15 में भी मौनी रॉय का जबरदस्त डांस दर्शकों को देखने को मिला। इसी के साथ घरवालों के साथ मौनी रॉय एक टास्क खेलती हुईं भी नजर आईं। मौनी रॉय ने सभी घर वालों से पूछा कि किन सदस्यों का पहले इंप्रेशन उन पर सबसे खराब पड़ा। जिसका जवाब एक-एक करके सभी घरवालों ने दिया।

Bigg Boss 15 contestant donal bisht ieshaan sehgaal and vidhi pandya least interesting people according to housemates
डोनल बिष्ट, ईशान सहगल - फोटो : Instagram

ये तीन सदस्य आए घरवालों के निशाने पर

मौनी ने जैसे ही ये सवाल पूछा घर में थोड़ी गहमा-गहमी देखने को मिली। जहां सभी घरवालों ने एक-दूसरे का नाम लिया तो वहीं अधिकतर घरवालों के निशाने पर रहे ईशान सहगल, डॉनल बिष्ट और विधि पांडे। इन तीनों का इंप्रेशन घरवालों ने खुद पर सबसे खराब बताया। इस दौरान जय भानुशाली की डोनल बिष्ट और ईशान सहगल से लड़ाई भी होते हुए नजर आई।

Bigg Boss 15 contestant donal bisht ieshaan sehgaal and vidhi pandya least interesting people according to housemates
डोनल बिष्ट, ईशान सहगल - फोटो : Instagram

बिग बॉस ने दी सजा

मौनी रॉय को बिग बॉस ने एक कार्य सौंपा था, जिसमें उन्हें घर के तीन सबसे कम पसंद किए जाने वाले सदस्यों को सजा देनी थी। मौनी रॉय ने घरवालों द्वारा चुने जाने के बाद डॉनल बिष्ट, ईशान सहगल और विधि पांडे को बिग बॉस का घर साफ करने की सजा सुनाई, जिसके बाद इन तीनों को मिलकर बिग बॉस का घर साफ करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 contestant donal bisht ieshaan sehgaal and vidhi pandya least interesting people according to housemates
मौनी रॉय - फोटो : Instagram/imouniroy

मौनी रॉय ने तीन नए सदस्यों का किया स्वागत

घर में साफ-सफाई होने के बाद मौनी रॉय ने घर में तीन नए सदस्यों का स्वागत किया। जिसमें प्रतीक सहजपाल, शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट शामिल थे। उन तीनों के घर में आने से न सिर्फ बिग बॉस में प्रतिस्पर्धा बढ़ी, लेकिन बिग बॉस ने उन्हें घर की सुख सुविधाएं देने के साथ-साथ कुछ विशेषाधिकार भी दिए और वो घर में जंगल में रहने वाले सदस्यों के लिए बड़े संकट के रूप में आए।

विज्ञापन
Bigg Boss 15 contestant donal bisht ieshaan sehgaal and vidhi pandya least interesting people according to housemates
डोनल बिष्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

डॉनल बिष्ट की दिखी नाराजगी

घर द्वारा लिए इस फैसले के बाद जहां विधि और ईशान शांत नजर आए तो वहीं डॉनल बिष्ट सदस्यों के फैसले से काफी खफा दिखीं। डॉनल बिष्ट विधि से बातचीत के दौरान ये कहती नजर आईं चेहरे पर तो सब ही अच्छे बनते हैं। इसी के साथ वो जय भानुशाली के गेम पर भी सवाल खड़ा करती हुईं दिखाई दीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed