टेलीविजन शो बिग बॉस का शुरुआत से ही विवादों से गहरा नाता रहा है। जो के हर सीजन में दर्शकों को लड़ाई- झगड़े और हंगामे देखने को मिलते हैं। ऐसा ही कुछ बिग बॉस की 15वें सीजन में भी दर्शकों को देखने को मिल रहा है। दरअसल शो का यह सीजन अब अपने फिनाले के बेहद नजदीक पहुंच चुका है। शो का फिनाले 3 दिन बाद आयोजित होने वाला है। ऐसे में घरवालों के बीच हलचल भी बढ़ती नजर आ रही है इसी बीच बिग बॉस द्वारा दिए गए सीजन के आखिरी टास्क के दौरान एक बार फिर शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश एक दूसरे से भिड़ती नजर आईं। टास्क के दौरान तेजस्वी का शमिता को आंटी कहकर पुकारना और उन्हें बलपूर्वक खिंचना शमिता को बिल्कुल पसंद नहीं आया, जिसके बाद दोनों के बीच जमकर बहस बाजी हुई।
Bigg Boss 15: तेजस्वी प्रकाश के शमिता शेट्टी को आंटी कहने पर भड़कीं बिपाशा बसु, कहा- ऐसा रोल मॉडल हो तो….
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Thu, 27 Jan 2022 01:06 AM IST
सार
टेलीविजन शो बिग बॉस का शुरुआत से ही विवादों से गहरा नाता रहा है। जो के हर सीजन में दर्शकों को लड़ाई- झगड़े और हंगामे देखने को मिलते हैं। ऐसा ही कुछ बिग बॉस की 15वें सीजन में भी दर्शकों को देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन