बिग बॉस 15 में आए दिन ढेर सारे ट्वीस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे है। कहीं प्यार और दोस्ती का नजारा देखने को मिल रहा है तो वहीं कंटेस्टेंट के बीच दुश्मनी और खटास भी दिख रही है। इस हफ्ते भी वीकेंड का वार एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। एक तरफ तो शो में बादशाह ने सलमान संग मस्ती की तो वहीं दूसरी तरफ शो से एक कंटेस्टेंट की छुट्टी हो गई।
अकासा हुईं घर से बेघर
इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सिंबा नागपाल, विशाल और अकासा सिंह नॉमिनेटेड थे लेकिन ऑडियंस के सबसे कम वोट मिलने के कारण अकासा को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। अब अकासा बिग बॉस शो से बाहर हो चुकी हैं। सलमान ने कंटेस्टेंट के लिए कुछ प्लान भी बनाए थे। उन्होंने अफसाना, विशाल, तेजस्वी और निशांत से घर के अन्य सदस्यों को गाना गाने के लिए कहा। इसके बाद सलमान ने मशहूर रैपर बादशाह का स्टेज पर स्वागत किया और दोनों ने जमकर मस्ती की।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : Colors Tv
बादशाह के गाने पर सलमान ने हुकअप स्टेप किया जिसने सबका दिल जीत लिया। खुद बादशाह भी काफी उत्साहित नजर आए। इसके बाद बादशाह ने भी सलमान के गाने पर जग घूमेया का हुकस्टेप किया और स्टेज पर हंसी खुशी का माहौल बन गया।
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : Colors Tv
बादशाह बिग बॉस के मंच पर अपने नए गाने के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे और सलमान खान ने बहुत ही दिलदार तरह से उनका स्वागत किया। सलमान के साथ बादशाह ने ढ़ेर सारी मस्ती की और साथ ही उनसे पहली बार रैप भी गंवाया। सलमान खान की बादशाह के साथ काफी एंजॉय करते हुए नजर आए।
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : Colors Tv
इसके बाद बादशाह ने घर में भी एंट्री की और कंटेस्टेंट से मजेदार टास्क करवाए। साथ ही वह घर के सदस्यों के लिए कुछ खास सामान भी लेकर आए थे जिसे घरवालों को एक दूसरे को देने थे। इसी दौरान प्रतीक और ईशान की जबरदस्त लड़ाई भी देखने को मिली। यहां तक की बात हाथापाई तक पहुंच गई।
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
एक टास्क के दौरान सलमान ने तेजस्वी को फटकार भी लगाई। दरअसल अपनी बात करते हुए तेजस्वी ऊंची आवाज में बहस करने लगीं जो सलमान को बिल्कुल पसंद नहीं आया। इस पर सलमान ने कहा कि वह इस तरह के टोन का इस्तेमाल उनके साथ ना करें। इसके बाद तेजस्वी ने सलमान से माफी भी मांगी।