बिग बॉस 15 में जब से वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स ने एंट्री की है, तब से ही घर का माहौल पूरी तरह बदल गया। रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी, अभिजीत बिचुलके, राखी सावंत और रितेश घर में वीआईपी बनकर आए हैं, जिस वजह से घर के पुराने सदस्य नॉन वीआईपी बनकर रह गए हैं। ऐसे में घर वीआईपी और नॉन वीआईपी के बीच बंट गया है लेकिन वीआईपी सदस्य यानी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स के बीच अब तनाव आना शुरू हो गया है। अभिजीत बिचुलके और रश्मि देसाई के बीच बीते दिनों काफी ज्यादा झगड़ा देखने को मिला था। इतना ही नहीं, सलमान खान के सामने भी रश्मि ने अभिजीत के खिलाफ बातें की थीं और शमिता शेट्टी का खुलकर सपोर्ट किया। इस दौरान रश्मि ने अभिजीत की भाषा पर सवाल उठाया था। वहीं, अब अभिजीत बिचुलके ने रश्मि देसाई से खुल्ली दुश्मनी लेना शुरू कर दिया है, जिस वजह से उन्होंने रश्मि देसाई को चुड़ैल कहकर बुलाया है।
Bigg Boss 15: अभिजीत बिचुलके ने रश्मि देसाई को कहा- चुड़ैल, दोनों के बीच दुश्मनी हुई शुरू!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन