फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: फिनाले से दो हफ्ते पहले बाहर हुईं ये सदस्य, फूट-फूटकर रोए अली गोनी

Mon, 08 Feb 2021 08:07 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 08 Feb 2021 08:07 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 weekend ka vaar arshi khan evicted this week
अर्शी खान, अली गोनी - फोटो : कलर्स टीवी

बिग बॉस 14 का रविवार प्रसारित एपिसोड काफी भावुक कर देना वाला रहा। देर रात अभिनव शुक्ला रुबीना दिलैक को समझाते हैं कि उन्हें लोगों की बातें सुननी चाहिए इससे उनका खेल अच्छा होगा। यहां अभिनव जैस्मीन का जिक्र करते हैं जिससे रुबीना नाराज हो जाती हैं। उनकी बातचीत खत्म होने के बाद रुबीना रोने लगती हैं। उनके प्रशंसकों के लिए भी यह एक भावुक पल रहा। रविवार को ही कम वोट पाने की वजह से घर की एक सदस्य बेघर हो गईं।

Bigg Boss 14 weekend ka vaar arshi khan evicted this week
बिग बॉस 14 - फोटो : कलर्स टीवी
सलमान खान घर के सभी सदस्यों से पूछते हैं कि उन्हें क्या लगता है कि कौन इस हफ्ते बेघर होगा। ज्यादातर सदस्यों ने देवोलीना भट्टाचार्जी का नाम लिया लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सलमान खान बताते हैं कि इस हफ्ते अर्शी खान बाहर हो रही हैं।

 

Bigg Boss 14 weekend ka vaar arshi khan evicted this week
अर्शी खान, अली गोनी - फोटो : instagram/colorstv

बिग बॉस 14 में अर्शी खान चैलेंजर्स के रूप में आई थीं। वह घर में जितने वक्त रहीं सभी का खूब मनोरंजन करती रहीं। कुछ एपिसोड्स तो ऐसे रहे कि अर्शी खान ही पूरे टाइम छाई रहीं। इससे पहले एक बार सलमान खान भी इसका जिक्र कर चुके हैं कि अर्शी खान ने पूरा हफ्ता चलाया है। उनके एविक्शन की बात सुनकर अली गोनी रोने लगते हैं। बिग बॉस के घर में अर्शी, अली गोनी और राहुल वैद्य के बीच अच्छी दोस्ती देखी गई हालांकि बाद में दोनों से अर्शी की अनबन भी हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 weekend ka vaar arshi khan evicted this week
अर्शी खान - फोटो : कलर्स टीवी

अर्शी के घर के जाने से सोशल मीडिया यूजर्स खुश नहीं हैं। ट्विटर पर #BringBackArshiKhan ट्रेंड करने लगा और लोग उन्हें दोबारा शो में लाने की मांग कर रहे हैं। फिनाले में दो हफ्ते ही बाकी बचे हैं ऐसे में अर्शी का बाहर होना उनके प्रशंसकों को रास नहीं आ रहा है।

विज्ञापन
Bigg Boss 14 weekend ka vaar arshi khan evicted this week
रुबीना दिलैक, सलमान खान - फोटो : कलर्ट टीवी

रुबीना के रवैये पर बिफरे सलमान खान
रुबीना कहती हैं कि ‘मुझे जल्दी गुस्सा आ जाता है। मेरे माता-पिता के साथ रिश्ते बहुत अच्छे नहीं रहे हैं। गुस्सा आने की वजह से मुझे कई बार आत्महत्या के भी विचार आए। मेरा रिलेशनशिप टूटने का भी यही कारण था और मैं किसी की बात सुनना नहीं चाहती। मैंने बहुत योगा और मेडिटेशन किया। आठ साल बाद मैंने इसमें सुधार किया लेकिन कई बार ऐसी चीजें हो जाती हैं।‘ आगे सलमान उन्हें समझाते हुए कहते हैं कि ‘जिंदगी बहुत खूबसूरत है। खुद से और अपनी जिंदगी से प्यार करो।‘

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed