बिग बॉस का घर ऐसा है कि यहां दोस्तों के बीच भी कब लड़ाई हो जाए कुछ पता नहीं है। बीते हफ्ते घर में कविता कौशिक ने वाइल्ड कार्ड एंट्री की। घर पहुंचते ही उन्हें कप्तान बना दिया गया। गुरुवार को नए कप्तान के लिए कैप्टेंसी टास्क हुआ। इस दौरान कविता और एजाज के बीच जमकर झगड़ा हुआ।
2 of 5
एजाज खान
- फोटो : कलर्स टीवी
कैप्टेंसी टास्क में संचालक के लिए नैना सिंह को चुना गया। नैना ने निक्की तंबोली को खेल से बाहर कर दिया क्योंकि वो टास्क बीच में रेड जोन में गई थीं। दूसरी ओर निशांत सिंह मलकानी-एजाज खान, पवित्र पुनिया-राहुल वैद्य के बीच टास्क के दौरान कई बार लड़ाइयां हुईं। टास्क के आखिर में एजाज खान को घर का नया कप्तान घोषित किया गया।
3 of 5
कविता कौशिक
- फोटो : कलर्स टीवी
डिनर डाइम के वक्त एजाज खान और पूर्व कप्तान कविता कौशिक एक दूसरे से भिड़ गए। इसकी शुरुआत तब हुई जब पवित्र पुनिया और एजाज खान के बीच बातचीत के दौरान कविता ने बीच में उन्हें टोका। एजाज ने जब कोई जवाब नहीं दिया तो कविता उनका मजाक बनाने लगीं। छोटी सी बात से यह बहस लड़ाई में तब्दील हो गई। कविता कहती हैं कि एजाज की वजह से घर के अन्य सदस्य उनके दुश्मन बन गए हैं।
4 of 5
कविता कौशिक
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
घर के दूसरे हिस्से में शार्दुल और अभिनव बैठकर बातचीत करते हैं और कविता-एजाज की इस लड़ाई को जानबूझकर की गई लड़ाई बताते हैं। बहरहाल कविता इसके बाद रुबीना दिलैक और जैस्मिन भसीन के ग्रुप के पास आती हैं और कहती हैं कि पवित्र ने उन्हें ‘डबल स्टैंडर्ड’ कहा।
5 of 5
कविता कौशिक
- फोटो : instagram/ikavitakaushik
27वें दिन की शुरुआत ‘झिंगाट’ गाने से हुई। कविता कौशिक स्वीकार करती हैं कि एजाज से लड़ाई के बाद उन्हें बुरा लग रहा है। उन्हें लगता है कि टेलीविजन पर उनकी छवि को नुकसान हो रहा है। दिन के बीच में बिग बॉस घर के सदस्यों को एक नया टास्क देते हैं। माना जा रहा है एक बार फिर से घर का सीन पलटेगा। एजाज खान को यह अधिकार दिया जाता है कि वो किसी एक कंटेस्टेंट को रेड जोन से ग्रीन जोन में भेज सकते हैं। अब एजाज किसका नाम लेते हैं ये शुक्रवार प्रसारित एपिसोड में पता चलेगा।