बिग बॉस 14 के घर में राखी सावंत ने आते से ही अपने एंटरटेनमेंट का तड़का लगा दिया है। सलमान खान भी हर हफ्ते राखी इसके लिए राखी की खूब तारीफ करते हैं। साथ ही साथ वो राखी को सपोर्ट भी करते हैं। लेकिन इस बार सलमान खान राखी सावंत से कुछ नाराज लगे। उन्होंने राखी को खूब लताड़ लगाई।
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : instagram: colorstv
बिग बॉस में हर हफ्ते के अंत में वीकेंड का वार आता है। वीकेंड का वार में सलमान कान शो में हुईं हफ्तेभर की गतिविधियों को लेकर सभी कंटेस्टेंट्स को समझाइश देते हैं। हर बार राखी सावंत का सपोर्ट करने वाले सलमान ने इस बार उनके ऊपर बेहूदगी की सीमाएं लांघने का आरोप लगा दिया। उन्होंने राखी को एंटरटेनमेंट और बेहूदगी के बीच का अंतर बताया और सतर्क रहने की नसीहत दी।
3 of 5
राखी सावंत, अली गोनी
- फोटो : Instagram: @colorstv
दरअसल पिछले दिनों राखी सावंत ने अली गोनी से बातचीत के दौरान महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कई सारी डबल मीनिंग बातें कही थीं। उस समय अली ने भी राखी की उस बात पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने राखी से कहा था कि वो इस मुद्दे को सलमान खान के सामने उठाएंगे। वीकेंड का वार पर अली ने वैसा ही किया और राखी की बैंड बजाई।
4 of 5
राखी सावंत
- फोटो : Twitter
वहीं जब राखी ने सलमान के सामने अपने बयान पर सफाई पेश करने की कोशिश की तो सलमान ने उन्हें दो दूक कह दिया कि स्पष्टीकरण नहीं चाहिए बल्कि गलती पर सुधार चाहिए। सलमान ने राखी को चेताते हुए कहा कि उन्होंने एंटरटेनमेंट की लक्ष्मण रेखा क्रास कर दी है और अब उनकी हरकतें चीप लगने लगी हैं। सलमान की बातें सुनकर राखी ने भी माफी मांगनी शुरू कर दिया।
इतना ही नहीं बल्कि सलमान ने गुस्से में राखी को चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बता दें कि इस हफ्ते रुबीना दिलैक, सोनाली फोगाट, राहुल वैद्य और निक्की तंबोली नॉमिनेटेड थे। लेकिन रविवार के एपिसोड में इनमें से कोई भी घर से बेघर नहीं हुआ। सलमान ने बताया कि इस हफ्ते घर से कोई भी बाहर नहीं जाएगा। बल्कि इस हफ्ते के नॉमिनेशंस अगले हफ्ते कंटिन्यू होंगे।
पढ़ें: Monica Bedi Birthday: 46 साल की हुईं मोनिका बेदी, अंडरवर्ल्ड के साथ नाम जुड़ते ही हो गया था ऐसा हाल