टीवी का चर्चित और विवादित शो बिग बॉस 14 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में कई कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जो अपने खेल और रणनीति की वजह से चर्चा में हैं। वहीं कुछ ऐसे भी कंटेस्टेंट्स हैं जो अपने बयानों और मुद्दों की वजह से सुर्खियों में हैं। उनमें से एक छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलैक हैं। अब वह शो के होस्ट सलमान खान की बात का बुरा मानकर बैठ गई हैं।
Bigg Boss 14: सलमान खान की इस बात का रुबीना दिलैक ने माना बुरा, कर रही हैं अपमानित महसूस
दरअसल हाल ही में बिग बॉस 14 का वीकेंड का वार हुआ। इस दौरान सलमान खान ने रुबीना दिलैक सहित शो के कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई और मस्ती भी की। सलमान खान ने रुबीना दिलैक के पति और शो के कंटेस्टेंट अभिनव शुक्ला से मजाक करते हुए उन्हें रुबीना दिलैक का सामान बोल दिया। जिसका अब अभिनेत्री बुरा मानकर बैठ गई हैं और बिग बॉस का शो छोड़ने की बात कर रही हैं।
मंगलवार को प्रसारित हुए शो में रुबीना दिलैक यह कहती हुई नजर आ रही हैं कि वह बिग बॉस में अपमानित महसूस कर रही हैं और वह शो को छोड़ना चाहती हैं। शो में रुबीना बिग बॉस से बात करते हुए कहती हैं कि वह शो को छोड़ना चाहती हैं क्योंकि सलमान खान ने अभिनव को उनका सामान बताया है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस सीजन में पहली बार है जो कोई कंटेस्टेंट शो के होस्ट सलमान खान के लिए ऐसी बातें कर रहा है।
वहीं यह देखना होगा कि रुबीना दिलैक अपने इस अपमान को और कितना झेलती हैं। बात करें बिग बॉस 14 के खेल की तो बिग बॉस 14 के घर में खेल पलट गया है। तूफानी सीरियर्स के तौर पर सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान घर में पहुंचे थे। दो हफ्ते घर में रहने के बाद अब उनके बाहर होने की बारी है। अब ऐसी खबरें हैं कि इन तीनों के बाहर होने के बाद नए तूफानी सीनियर्स घर में एंट्री कर सकते हैं।
जिन नए तूफानी सीनियर्स के घर में एंट्री करने की खबर है उनमें आसिम रियाज, रश्मि देसाई और पारस छाबड़ा का नाम शामिल है। वहीं बिग बॉस 14 में सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के बीच कई बातों पर असहमति होती दिखी। दरअसल एक टास्क के लिए घर के सभी कंटेस्टेंट को सीनियर्स के साथ मिलकर एक टीम बनानी थी। टास्क के दौरान ही गौहर और सिद्धार्थ एक दूसरे से भिड़ गए।
पढ़ें: 'बाबा का ढाबा' पहुंचे बॉलीवुड के ये अभिनेता, कांता प्रसाद के खाने की यूं की तारीफ