फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या भारती सिंह के घर जल्द गूंजने वाली हैं किलकारियां, बोलीं- ‘वादा है 2021 में आएगा बेबी’

Tue, 20 Oct 2020 01:56 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 20 Oct 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
Bharti Singh Pregnant News: Bharti singh promises in a television show next year welcome baby
भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया - फोटो : इंडियाज बेस्ट डांसर

कॉमेडियन और टीवी होस्ट भारती सिंह इन दिनों पति हर्ष लिंबाचिया के साथ डांसिंग रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर होस्ट कर रही हैं। भारती अपनी कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाती हैं। शो में उन्होंने वादा किया कि साल 2021 में उनके घर भी नन्हा मेहमान आएगा।  

Bharti Singh Pregnant News: Bharti singh promises in a television show next year welcome baby
पति के साथ भारती सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शो के दौरान भारती अपने हाथ में एक डमी बेबी कर खड़ी होती हैं। वो कहती हैं कि 2021 में उनके घर भी बेबी आएगा, ये सभी से वादा है। भारती की इन बातों के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या वो प्रेग्नेंट हैं? साथ ही शो में भारती पति हर्ष के साथ अपने रिश्तों को लेकर भी बात करती हैं।

Bharti Singh Pregnant News: Bharti singh promises in a television show next year welcome baby
पति के साथ भारती सिंह - फोटो : instagram/bharti.laughterqueen

भारती ने कहा, ‘मैं नेशनल टीवी पर एक एलान करने जा रही हूं। 2020 में यह बेबी फेक है, लेकिन 2021 में यह रियल हो जाएगा।‘ इसके बाद स्टेज पर भारती और हर्ष साथ में डांस करते हैं। भारती आगे कहती हैं कि हर्ष के रूप में उन्हें सच्चा प्यार मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bharti Singh Pregnant News: Bharti singh promises in a television show next year welcome baby
भारती सिंह - फोटो : instagram/bharti.laughterqueen

भारती ने कहा, ‘मैं सोचती हूं कि इसकी मां ने इसे मुझे सौंपा है। ऐसे में मैं इसकी पत्नी भी हूं और मां की तरह देखभाल भी करती हूं। मैं अपने भगवान (हर्ष) का चेहरा देखकर ही अपने दिन की शुरुआत करती हूं। इसके बगैर मैं अपने जीवन की कल्पना एक सेकेंड के लिए भी नहीं कर सकती।‘

विज्ञापन
Bharti Singh Pregnant News: Bharti singh promises in a television show next year welcome baby
भारती सिंह - फोटो : instagram/bharti.laughterqueen

भारती फैमिली प्लानिंग के बारे में पहले भी कह चुकी हैं कि वो अपना परिवार बढ़ाना चाहती हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि 2020 में वो बच्चे के बारे में सोच रही हैं। बता दें कि भारती और हर्ष ने तीन दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे। दोनों की शादी बेहद धूमधाम से हुई थी। हर्ष और भारती की पहली मुलाकात रियलिटी शो 'कॉमेडी सर्कस' के दौरान हुई थी। इस शो में भारती सिंह एक प्रतिभागी के तौर पर शामिल थीं तो वहीं हर्ष स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर टीम में थे।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed