फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   kareena kapoor praised kapil sharma for the great indian kapil show on social media

करीना कपूर: एक्ट्रेस ने कपिल के शो पर किए कई खुलासे, स्टोरी शेयर कर कॉमेडियन को सराहा; बताया स्टार

Sun, 18 Oct 2026 11:38 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sun, 18 Oct 2026 11:38 AM IST
सार

Kareena Kapoor On Kapil Sharma: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में गेस्ट करीना कपूर और सैफ अली खान ने हंसी से भरे पलों का लुत्फ उठाया। वहीं कपिल भी इस शो में काफी उत्साहित दिखाई दिए। कपिल ने जहां सोशल मीडिया पर कपल के लिए स्टोरी लगाई, वहीं बेबो ने भी एक नोट के साथ कपिल को सराहा।

विज्ञापन
kareena kapoor praised kapil sharma for the great indian kapil show on social media
सैफ अली खान, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करीना कपूर और सैफ अली खान बीते दिनों कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे। जहां उन्होंने जमकर एंजॉय किया। इसके लिए एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए शो के होस्ट कपिल को लेकर एक स्टोरी साझा की जानें उन्होंने क्या लिखा….

विज्ञापन

बेबो ने की कपिल की तारीफ 
कपिल शर्मा ने अपने शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में मेहमान बनकर आए करीना और सैफ के लिए पहले एक स्टोरी शेयर की। इसे री शेयर करते हुए करीना ने कपिल के लिए एक नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा, ‘कपिल आप एक स्टार हो, हम सभी आपसे बहुत प्यार करते हैं।’

विज्ञापन
Trending Videos

kareena kapoor praised kapil sharma for the great indian kapil show on social media
करीना कपूर, सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

क्या थी कपिल की स्टोरी?
कपिल शर्मा ने गेस्ट करीना कपूर और सैफ अली खान के लिए इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की। उन्होंने लिखा, ‘प्यारे करीना और सैफ मैं नहीं जानता था कि आप सच में इतने मजाकिया हैं,आपका इस एपिसोड को खूबसूरत बनाने के लिए शुक्रिया।’



घी पर किया सैफ ने खुलासा
कपिल शर्मा ने सैफ अली खान का इंस्टाग्राम अकाउंट खोला और अभिनेता की पोस्ट पर आए फनी कमेंट्स को पढ़ने लगे। इसी दौरान किसी यूजर ने लिखा कि सैफ ने दो साल का घी जीतने की खुशी में इंस्टाग्राम जॉइन किया। फिर अभिनेता ने सभी को सच्चाई बताई। उन्होंने कहा, 'मैं एक बात क्लियर करना चाहूंगा कि मुझे घी तो मिला नहीं अभी तक।' उनकी यह बात सुनकर कपिल और वहां मौजूद दर्शक हंसने लगे। इसके बाद सैफ ने कहा, 'मेरा चेक भी अभी तक नहीं आया है।' 

विज्ञापन

सैफ और करीना का वर्कफ्रंट 

  • सैफ अली खान हाल ही में प्रियदर्शन की फिल्म 'हैवान' में नजर आए थे। 
  • इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार ने भी अभिनय किया। 
  •  इस फिल्म ने दोनों अभिनेताओं को एक दशक से अधिक समय बाद एक साथ पर्दे पर उतारा। 
  • इससे पहले दोनों आखिरी बार 'टशन' (2008) में साथ दिखे थे।
  • वहीं हाल ही में करीना कपूर पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ 'दायरा' में नजर आई थीं।
  • फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया। 
  • इस क्राइम थ्रिलर में वह पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed