इन दिनों बिग बॉस 14 के अंदर कई कंटेस्टेंट्स के बीच काफी घमासान देखने को मिल रहा है। हाल ही में अर्शी खान ने विकास गुप्ता और उनकी मां को लेकर बड़ी बात बोली, जिसके बाद उन्हें वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान के गुस्से का शिकार होना पड़ा। सलमान खान ने विकास गुप्ता का समर्थन करते हुए उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। अब विकास गुप्ता को और भी कई सितारों का समर्थन मिल रहा है।
Bigg Boss 14: सलमान के बाद अब रश्मि देसाई ने भी की अर्शी खान की आलोचना, विकास गुप्ता का यूं किया सपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल अर्शी खान ने विकास गुप्ता के बारे में बिग बॉस 14 के अंदर यह कहा कि विकास गुप्ता ने अपनी मां को तब छोड़ा जब उन्हें विकास की बेहद जरूरत थी, अपने मां के मेडिकल से लेकर और खर्चों तक भी उन्होंने ख्याल नहीं रखा। अर्शी की यह बात सुनकर विकास गुप्ता ने उन्हें पानी में धक्का दे दिया जिसकी वजह से बिग बॉस ने विकास को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया था, लेकिन वीकेंड का वार में सलमान खान ने विकास गुप्ता का पूरा समर्थन किया।
अब टीवी की मशहूर अभिनेत्री और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट रही रश्मि देसाई ने भी विकास गुप्ता का समर्थन किया है। रश्मि ने ट्विटर पर अर्शी खान की आलोचना भी की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'कल के एपिसोड में जो हुआ वह बचपना था। इस दुनिया ने हमें दो महिलाएं मिली हैं, एक तो वह जो सुई है 'जो जोड़ती है, लेकिन चुभती है' और दूसरी कैंची 'जो सीधा खत्म कर देती है' मैं आपके साथ खड़ी हूं! #VikasGupta।
What happened in yesterday’s episode was highly immature.This world has unfortunately provided us with 2 women, one, who’s a needle, jo jodti hain lekin bahaut chubti hai and the second, a scissor, jo seedha khatam kar deti hai! I stand with you! @lostboy54 #VikasGupta
वहीं बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा ने भी विकास गुप्ता का पूरा समर्थन किया है। शेफाली ने लिखा 'सबने कहा वह ज्यादातर ऐसे ही प्रतिक्रिया करते..मैं भी इतनी जोर से धक्का मारती की अर्शी खान सीधा घर से बाहर जाती...यार #VikasGupta को वापस ले आओ. #BiggBoss14।' इसके अलावा और भी कई सितारों ने विकास गुप्ता का समर्थन किया और अर्शी की आलोचना की है।
Sabne kaha wo almost aise hi react karte..Mai bhi itni zor se dhakka maarti ki #ArshiKhan sidha ghar se bahar hi jati ...yaar #VikasGupta ko wapas le aao #BiggBoss14
आपको बता दें कि विकास गुप्ता द्वारा अर्शी खान को धक्का देने पर वीकेंड का वार में सलमान खान ने कहा कि वह भी शायद विकास की तरह ही प्रतिक्रिया देते। शो में उन्होंने विकास का समर्थन किया और अर्शी से कहा कि 'किसी को भी किसी के पिता या मां पर जाने का अधिकार नहीं है।' सलमान आगे कहते हैं कि 'अर्शी इस बार घर से बहुत इज्जत कमा के जाएंगी।'
पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया से शर्मनाक हार के बाद अमिताभ बच्चन ने भारतीय क्रिकेट टीम पर दी प्रतिक्रिया, कही ये बात