अपनी अदायगी से सभी के दिलों पर राज करने वाली और अक्षरा बहु के नाम से घर-घर में लोकप्रिय हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कहानी बयां की है। हिना खान ने बताया कि कैसे वो अपने घर वालों को बिना बताए मुंंबई आ गई थीं और यहां उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। हिना खान एक टीवी इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम है। आज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से फैन्स को अपनी कहानी बताई है, जिसमें कई खुलासे किए हैं। आइए जानते हैं...
माता-पिता को बिना बताए मुंबई आई थीं हिना खान, इंस्टाग्राम पर साझा की अपने स्ट्रगल की स्टोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिना खान ने बताया कि उनके माता-पिता उन्हें दिल्ली भेजने में भी घबराते थे। हिना ने लिखा कि मैं एक रूढ़िवादी कश्मीरी परिवार से आती हूं, जहां अभिनेत्री बनना कभी भी विकल्प नहीं था। मेरे माता-पिता मुझे पढ़ने के लिए दिल्ली भेजने के लिए तक तैयार नहीं थे लेकिन मैंने कैसे ना कैसे अपने पिता जी को मना लिया था। हिना बताती हैं कि एक बार उनके दोस्त ने एक सीरियल के लिए ऑडिशन देने की बात कही, पहले तो मैंने मना कर दिया लेकिन बाद में दे दिया और कॉस्टिंग डायरेक्टर को मैं बेहद पसंद आई। इसके बाद मुझे कॉल आया कि मुझे लीड रोल के लिए चुन लिया गया है और मैं अपने माता-पिता को बताए बिना मुंबई चली गई। उस समय मेरी उम्र 20 साल थी।
हिना खान ने आगे बताया कि मुंबई में उनके रहने में प्रोडक्शन वालों ने मदद की। पापा को बताने में मुझे हफ्तों लग गए थे, मेरे पिता थोड़े नाराज थे, हमारे रिश्तेदारों ने मां-पिता से संबंध खत्म कर लिए थे। हिना खान ने बताया कि उनका शो लोकप्रियता की ऊंचाईयों को छूने लगा। कुछ समय बाद पापा ने कहा कि तुम यह तभी कर सकती हो जब अपनी पढ़ाई पूरी कर लोगी। इसके बाद मेरे मां-पिता मुंबई में शिफ्ट हो गए। हिना खान ने बताया कि मैं पूरी रात शूट करती थी, ब्रेक्स में स्टडी करती थी और परीक्षा देने दिल्ली जाती थी। मैंने मां को कहा कि टेंशन मत लीजिए लेकिन ये आसान नहीं था। कई सालों तक मेरा शो नंबर वन रहा और मुझे कैमरा से धीरे-धीरे प्यार हो गया।
इंस्टाग्राम पर हिना खान ने रॉकी जायसवाल के साथ अपनी रिलेशनशिप के बारे में भी लिखा और कहा कि मैंने अपने माता-पिता को बताया रॉकी के बारे में बताया और तो उनके लिए ये किसी आश्चर्य से कम नहीं था। मेरे परिवार में सभी ने अरेंज मैरिज की हैं लेकिन मैंने उन्हें समय दिया और अब वो मुझसे ज्यादा रॉकी को प्यार करते हैं। साल 2019 में मैंने टीवी शो को अलविदा किया और फिल्मों में काम करने का रिस्क लिया। इस साल मुझे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काम करने का मौका मिला। मैंने अपने माता-पिता को बताया कि वेब सीरीज में एक किसिंग सीन है, जिस पर मैंने तब हां किया, जब माता-पिता ये समझ गए कि ये किरदार की मांग है।
हिना खान ने बताया कि उन्हें इंडस्ट्री में 11 साल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुझे कभी उम्मीद नहीं थी कि श्रीनगर में पढ़ने वाली छोटी सी लड़की कान्स फिल्म फेस्टिबल में हिस्सा लेगी। हिना खान ने लिखा कि मुझे खुद पर गर्व है, मेरे पूरे परिवार में कोई अभिनेता या अभिनेत्री नहीं बना है और किसी ने दूसरे समुदाय के व्यक्ति से प्यार और शादी नहीं की है। मुझे अपने जीने के तरीके पर गर्व है।