बिग बॉस 14 में राखी सावंत जबसे आई हैं वह दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही हैं। राखी जो कुछ भी करती हैं चर्चा में आ जाती हैं। मंगलवार प्रसारित एपिसोड में वह जैस्मिन भसीन से भिड़ गईं। जैस्मिन ने उन्हें एक पेंग्युइन मास्क सिर पर पहना दिया था। राखी का कहना था इससे उनकी नाम में चोट आई है और वह जोर जोर से रोने लगती हैं।
2 of 5
राखी सावंत
- फोटो : कलर्स टीवी
राखी और राहुल महाजन एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। राखी अभी तक राहुल को अपना 12 साल पुराना दोस्त बताती आ रही हैं जबकि राहुल का कहना है कि ‘राखी का स्वयंवर’ शो के बाद वह उनसे कभी नहीं मिले। राहुल महाजन अर्शी से कहते हैं कि असल में वह मानसिक रूप से बहुत अकेले है इसलिए वह सभी का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहती है।
3 of 5
राखी सावंत
- फोटो : कलर्स टीवी
राहुल कहते हैं कि ‘आपको पता है कि वह इस तरह का व्यवहार क्यों करती है? वह अपनी जिंदगी में बहुत अकेली है। मैं उससे एक बार मिला हूं लेकिन वह मुझे अपना दोस्त बताती है। उसने बताया कि उसका पति है जिसका नाम रितेश है। दोनों साथ में कभी रहे नहीं। दो साल से मिले भी नहीं।‘ राहुल महाजन ने दावा किया है कि राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने शादी के बाद अब तक सुहागरात नहीं मनाई है।
4 of 5
राखी सावंत
- फोटो : कलर्स टीवी
राहुल आगे कहते हैं कि ‘वह मानसिक रूप से अकेली है। वह चाहती है कि उसके आस-पास लोग होने चाहिए। वह यह सब असुरक्षा की भावना के चलते करती है। वह दुनिया में खुद को अकेले पाती है। उसकी मां बीमार है। पिता है नहीं। भाई बहन का कुछ ना कुछ, पति भी नहीं मिलता है। वह बहुत अकेली है।‘
5 of 5
राखी सावंत
- फोटो : कलर्स टीवी
राहुल महाजन और अर्शी खान के साथ राहुल वैद्य उनकी बातचीत में हिस्सा लेते हैं। राहुल महाजन कहते हैं कि ‘उसके पिता नहीं हैं। बचपन में डांस करने के लिए उसके पिता उसे बहुत पीटता था। उसके पास दौलत शोहरत सब है लेकिन अपने लोग नहीं है। उसे लगता है कि उसके किरदार को मेंटेन करना जरूरी है। यह उसके अंदर द्वंद चलता है रियल राखी और उस राखी के बीच जिसे दुनिया जानती है।‘